CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस ने की संगठन में सफाई, NSUI के 61 पदाधिकारी हटाए गए, 16 को नोटिस…

कांग्रेस ने की संगठन में सफाई, NSUI के 61 पदाधिकारी हटाए गए, 16 को नोटिस…

By Newsdesk Admin 11/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 अप्रैल |

कांग्रेस में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने की कवायद स्टूडेंट विंग NSUI से शुरू हो गई है। रायपुर जिला अध्यक्ष ने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 61 लोगों को पद से हटा दिया है। इसके अलावा 16 अन्य कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ये फैसला हाल ही में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के निर्देशों के तहत लिया गया, जिसमें साफ कहा गया था कि जो लोग काम नहीं करना चाहते, उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए या घर बैठ जाना चाहिए।

वजह सिर्फ एक – संगठन में रहकर भी कुछ नहीं कर रहे थे

NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने बताया कि ये फैसला सिर्फ़ इसलिए लिया गया है, क्योंकि कई लोग लंबे वक्त से संगठन की गतिविधियों से दूर हैं। हाल ही में जब NSUI का स्थापना दिवस मनाया गया, तब भी कई पदाधिकारी नदारद रहे। इससे साफ हो गया कि कुछ लोग सिर्फ नाम के लिए पद पर हैं, न तो काम कर रहे हैं और न ही संगठन को समय दे रहे हैं।

शांतनु ने साफ कहा, “NSUI कोई टाइमपास करने की जगह नहीं है। ये मंच उन युवाओं का है, जो विचारधारा के लिए, स्टूडेंट्स की आवाज़ बनने के लिए काम करते हैं। जो लोग सिर्फ फोटो खिंचवाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के लिए संगठन से जुड़े हैं, अब उनका टाइम ओवर हो गया है।”

उन्होंने ये भी कहा कि ये कार्रवाई किसी से दुश्मनी में नहीं की गई है। ये कदम पूरी तरह संगठन की सफाई और एक्टिव लोगों को आगे लाने के मकसद से उठाया गया है। जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, उन्हें अपना जवाब देने का आखिरी मौका दिया गया है। अगर जवाब ठोस नहीं हुआ, तो वो भी बाहर होंगे।

अब NSUI में सिर्फ मेहनती लोग ही टिक पाएंगे

NSUI की इस कार्रवाई से संगठन में हलचल तो मच ही गई है, लेकिन दूसरी तरफ बहुत से जमीनी कार्यकर्ताओं को इससे राहत भी मिली है। एक कार्यकर्ता ने कहा, हम लोग जो हर मीटिंग, हर प्रोग्राम में शामिल होते हैं, मेहनत करते हैं। अब हमारी अहमियत बढ़ेगी। बहुत से लोग तो सालभर गायब रहते हैं, लेकिन हर फोटो में सामने दिखते थे। अब वो सिस्टम खत्म हो गया।

NSUI रायपुर ने एक लाइन में सबको साफ संदेश दे दिया है – “अब पद नहीं, परिश्रम चलेगा। ”यानि जो एक्टिव रहेगा, वही संगठन में रहेगा। आने वाले समय में और भी बदलाव होंगे, ताकि रायपुर NSUI एक मजबूत, डिसिप्लिन और एक्टिव टीम के रूप में सामने आ सके। ये एक तरह से कांग्रेस के उस राष्ट्रीय मैसेज का लोकल वर्जन है, जिसमें कहा गया था जो काम नहीं करना चाहते, वो आराम करें या रिटायर हो जाएं।

अब देखना ये होगा कि बाकी जिलों में भी इसी तरह की सफाई शुरू होती है या नहीं।

You Might Also Like

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

ILS Hospital Raipur Accident : ILS अस्पताल की चौथी मंजिल का हिस्सा गिरने से 4 से अधिक मरीज घायल; मची चीख-पुकार

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : उत्तर और मध्य क्षेत्र में 4 दिनों का अलर्ट; 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की चेतावनी

Newsdesk Admin 11/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : दक्षिण पूर्व…

ILS Hospital Raipur Accident : ILS अस्पताल की चौथी मंजिल का हिस्सा गिरने से 4 से अधिक मरीज घायल; मची चीख-पुकार

ILS Hospital Raipur Accident : राजधानी रायपुर के…

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

Kanker Narayanpur Border News : छत्तीसगढ़ के नक्सल…

Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हनुमान…

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : उत्तर और मध्य क्षेत्र में 4 दिनों का अलर्ट; 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : छत्तीसगढ़ में तपती…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

04/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

ILS Hospital Raipur Accident : ILS अस्पताल की चौथी मंजिल का हिस्सा गिरने से 4 से अधिक मरीज घायल; मची चीख-पुकार

04/04/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

04/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

04/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?