CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कांग्रेस नेता पूर्व विधायक की मौत, उनकी कार-ऑटो से टकराई, पीछा करते ऑटो चालक करने लगा मारपीट, हास्पीटल लाए गए तब तक थम गईं सांसें, समर्थकों में पसरा मातम

कांग्रेस नेता पूर्व विधायक की मौत, उनकी कार-ऑटो से टकराई, पीछा करते ऑटो चालक करने लगा मारपीट, हास्पीटल लाए गए तब तक थम गईं सांसें, समर्थकों में पसरा मातम

By Newsdesk Admin
16/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 फरवरी। एक मामूली एक्सीडेंट से उपजे विवाद में ऑटो चालक ने पूर्व विधायक से मारपीट की। घायल पूर्व विधायक को हास्पीटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

आपको बता दें कि कर्नाटक के बेलगावी में गोवा के पूर्व विधायक लावू मामलातदार की कार से एक ऑटो की मामूली टक्कर के बाद ऑटो ड्राइवर ने गोवा के पूर्व विधायक पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस हमले में पूर्व विधायक की मौत हो गई है। एक्सीडेंट से उपजा यह विवाद बढ़ते हुए मारपीट तक जा पहुंचा और सीसीटीवी फुटेज में घटना पूरी तरह से कैद हो गई। यह घटना खादेबाजार इलाके की है, जहां पूर्व विधायक लावू मामलातदार अपनी कार से श्रीनिवास लॉज की ओर जा रहे थे। तभी उनकी कार की एक ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई लेकिन इस बहस का परिणाम बहुत ही खतरनाक साबित हुआ। आरोपित ऑटो चालक ने गुस्से में आकर मामलातदार का पीछा किया और लॉज के बाहर उन्हें मारने लगा। लोगों ने देखा कि ऑटो चालक ने पूर्व विधायक पर एक के बाद एक कई वार किए। सीसीटीवी फुटेज में यह दृश्य साफ तौर पर नजर आता है। इसके बाद मामलातदार होटल के भीतर भागे, लेकिन वहां भी वह गिर गए और सीढ़ियों से नीचे गिरते हुए गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस ने यह भी बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत मिल गए हैं। लावू मामलातदार 2012 से 2017 तक महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) से गोवा विधानसभा के सदस्य रहे। 2022 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी और मडकाई निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस दर्दनाक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। लावू मामलातदार के करीबी लोग और राजनीतिक सहयोगी इस समय गहरे दु:ख में हैं।

आलू किसानों की आमदनी होगी दोगुनी, योगी सरकार के प्लान से इन जिलों को फायदा
दिग्विजय सिंह का खुलासा: कमलनाथ सरकार गिरने के पीछे क्या थी असली वजह?
Technician Recruitment Irregularity: पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में नियुक्ति पर बड़ा विवाद, NSUI का गंभीर आरोप
बॉलीवुड: सतीश कौशिक का निधन, बेटी के लिए छोड़ दी थी शराब, एक्टर्स भावुक
Bhilai Breaking : पुरानी भिलाई थाने के TI को SSP ने किया लाइन अटैच, जुआ सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण में लापरवाही पर कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?