CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Congress Protest Against ED : सड़क पर उतरे कांग्रेसी…जमकर हुआ बवाल…फूंक दिया भाजपा व ईडी का पुतला…

Congress Protest Against ED : सड़क पर उतरे कांग्रेसी…जमकर हुआ बवाल…फूंक दिया भाजपा व ईडी का पुतला…

By Newsdesk Admin
14/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून| Congress Protest Against ED : भाजपा सरकार के इशारे पर, प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा जिला मुख्यालय सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच किये जाने के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा सरकार एवं प्रवर्तन निदेशालय ईडी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। ईडी भारतीय जनता पार्टी के एजेंट की भांति काम कर रही है। भाजपा राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

ईडी के अधिकारी भी अपने शासकीय कर्मचारी होने की मर्यादा को भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की भांति काम कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है तथा ईडी के कार्यप्रणाली के विरोध में पूरे प्रदेश में ईडी का पुतला दहन किया गया। आज रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव (Congress Protest Against ED)शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया में ईडी का पुतला फूंका गया।

ED ने कांग्रेस भवन को सीज किया है ना कि कांग्रेस को- बैज

दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस से से डरी हुई है, इसलिए पार्टी के दफ्तर पर ऐसी कार्रवाई करवाई जा रही है। ED की ओर से सुकमा पार्टी कार्यालय के संबंध में जो जानकारी मांगी गई थी हम लिखित रूप से उसके निर्माण में होने वाले खर्च और भुगतान की जानकारी दी (Congress Protest Against ED)है। यहां तक कि जिन-जिन लोगों को पेमेंट किया गया चेक नंबर, अकाउंट नंबर बिल पूरी डिटेल दी गई है।

कांग्रेस कार्यालय को अटैच करना न्याय संगत नहीं

बैज ने कहा कि जानकारी देने के बाद भी कांग्रेस कार्यालय को अटैच करना न्याय संगत नहीं है, यह गलत है। इस कार्रवाई को मैं बदले की भावना समझता हूं। यह भारतीय जनता पार्टी की ओछी मानसिकता है।

दीपक बैज ने आगे कहा कि ED और भारतीय जनता पार्टी दोनों मिलकर सिर्फ हमारे सुकमा कांग्रेस भवन को सीज करके अटैच किया है, लेकिन कांग्रेस अभी जिंदा (Congress Protest Against ED)है। सरकार और ED के खिलाफ आज प्रदर्शन है और आने वाले समय में रणनीति बनाकार ED और सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर लड़ाई के लिए तैयार है।

कांग्रेस ने सुकमा कांग्रेस भवन निर्माण का खर्च किया सार्वजनिक

कांग्रेस पार्टी ने सुकमा जिला कांग्रेस कार्यालय के निर्माण से जुड़ा पूरा वित्तीय विवरण सार्वजनिक किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने जानकारी दी कि इस भवन का पूरा खर्च प्रदेश कांग्रेस की ओर से किया गया है। निर्माण में लगाए गए प्रत्येक रुपए का हिसाब चेक के माध्यम से किया गया है, जिसकी बाकायदा ऑडिट रिपोर्ट भी तैयार कराई गई है।

Chhattisgarh Temple Crowd New Year : नए साल की सुबह आस्था से रोशन छत्तीसगढ़, प्रमुख मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Amit Shah Bastar Visit : तय समय, कड़ा पहरा और बड़ा मंच, बस्तर में आज होने जा रहा है कुछ खास
High Profile Drugs Case India: 320 नामों की लिस्ट, लेकिन जांच की रफ्तार पर सवाल
Breaking : अब 6 अक्टूबर को होगी प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा, व्यापम ने जारी की संशोधित तिथि
पिता की रूकी सांसें, खबर बाद भी बस्तर ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करता डंटा रहा राजनांदगांव का उम्दा कलाकार नागेश, पिता के शोक को हृदय के कोने में छिपा गाया गीत, नृत्य भी किया, इस भावनात्मक क्षण से सराबोर हुआ “बस्तर ओलंपिक”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Snake Bite Death : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश का कहर, तीन दिनों में छह लोगों की मौत 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सर्पदंश…

DD Hospital Negligence 
DD Hospital Negligence  :  गंभीर लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन थिएटर और ICU सील 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में डीडी…

Climate Change
Climate Change : जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :   जलवायु परिवर्तन (…

Bilaspur Murder Suicide Case
Bilaspur Murder Suicide Case : पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, फिर पति ने लगाई फांसी 

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Panchayat Secretary Suspended
Panchayat Secretary Suspended : स्कूल भवन तोड़ने और पुनर्निर्माण में नियमों की उड़ाई धज्जियां, पंचायत सचिव सस्पेंड

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?