CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा: ‘न्याय पथ’ पर निकलेगी भीड़, 21 को घेराव की चेतावनी…

राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस की पदयात्रा: ‘न्याय पथ’ पर निकलेगी भीड़, 21 को घेराव की चेतावनी…

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मासूम बच्ची से दरिंदगी के बाद अब कांग्रेस सड़कों पर उतरने जा रही है। 18 से 21 अप्रैल तक कांग्रेस “न्याय पथ यात्रा” निकालेगी, जो दुर्ग से रायपुर तक चलेगी और 21 तारीख को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

इस पूरी यात्रा का रूट प्लान भी तय हो चुका है। कांग्रेस की ये पदयात्रा दुर्ग के गांधी मूर्ति पटेल चौक से शुरू होगी और हर दिन सुबह 4 बजे अगला पड़ाव तय करते हुए आगे बढ़ेगी। रास्ते में चाय ब्रेक और जनसंवाद के कार्यक्रम होंगे। कुल मिलाकर चार दिन में करीब 40 किलोमीटर पैदल यात्रा होगी।

यात्रा का समापन रायपुर के राजवी गांधी चौक में होगा। यहीं सभा होगी और फिर कांग्रेसी सीएम हाउस घेराव के लिए निकलेंगे।

यात्रा का पूरा रूट इस तरह है:

  • 18 अप्रैल: दुर्ग से नेहरू नगर भिलाई होते हुए खुर्सीपार तक (13.4 KM)
  • 19 अप्रैल: खुर्सीपार से चरोदा, कुम्हारी तक (13.7 KM)
  • 20 अप्रैल: कुम्हारी से टाटीबंध, आजाद चौक रायपुर (11.2 KM)
  • 21 अप्रैल: आजाद चौक से राजीव चौक तक मार्च और फिर सीएम हाउस का घेराव (1.5 KM) बालोद विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई थी।

CBI जांच और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस का आरोप है कि इस संवेदनशील मामले में पुलिस ने लापरवाही बरती। मृतक बच्ची के परिजनों ने भी यही कहा कि असली आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है और उनके परिवार को ही टारगेट किया गया। बच्ची के चाचा को आरोपी बताया गया जबकि वो असली गुनहगार नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पार्टी CBI जांच की मांग करती है। साथ ही दुर्ग एसपी को हटाने और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने की भी मांग की गई है। बैज ने कहा कि गृह मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए, नहीं तो मुख्यमंत्री को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए।

जनता में गुस्सा, सरकार पर भरोसा नहीं

कांग्रेस का कहना है कि घटना के बाद जनता का गुस्सा खुद बता रहा है कि उन्हें सरकार और पुलिस पर भरोसा नहीं रहा। बलौदाबाजार, सूरजपुर, बलरामपुर और अब दुर्ग जैसी जगहों पर लोग खुद सड़कों पर उतर रहे हैं, ये सरकार की नाकामी का सबूत है।

बेटियों के लिए इंसाफ की लड़ाई

कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि “न्याय पथ यात्रा” सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि उन तमाम बेटियों की आवाज है जो आज भी इंसाफ के इंतजार में हैं। ये यात्रा सरकार को जगाने और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का जरिया बनेगी।

POCSO Case : शादी का भरोसा देकर ले गया साथ, अदालत के फैसले ने तय कर दी लंबी सजा
बजरंग दल ने घेरा थाना, video बना रहे दो युवकों की पिटाई, लापता युवती की कर्नाटक में मिली लोकेशन…
Dhamtari Congress Protest : NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Central Jail Video Case : बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का VIDEO बनाने पर विवाद, प्रहरी से मारपीट
Bilaspur Theft News : शादी में गया था परिवार, सूने मकान से ₹65 हजार की नगदी और जेवरात पार; अलमारी का लॉकर तोड़कर की चोरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Civic Elections
Durg Civic Elections :  दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज, कल्याण कॉलेज बनेगा मतगणना और सामग्री वितरण का मुख्य केंद्र, राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू

भिलाई-चरौदा और जामुल नगर पालिका-निगम क्षेत्रों में जिला…

Durg Hospital Negligence
Durg Hospital Negligence :  दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात की हालत गंभीर; परिजनों ने की शिकायत

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान कथित लापरवाही…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling :  लवन में गांजा तस्करी मामले में दो और गिरफ्तार, ओडिशा से सप्लाई करने का आरोप

बलौदाबाजार जिले के लवन में गांजा बिक्री के…

Drishyam 3 Collection
Drishyam 3 Collection :  दस दिन में 480 करोड़ के करीब पहुंची दृश्यम 3, अब 500 करोड़ पर नजर

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस…

Pakistan Crisis
Pakistan Crisis :  पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक

पाकिस्तान में आतंकवाद और राजनीतिक विरोध के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?