CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cooperative Employees Strike : धान खरीदी से पहले गूंजा कर्मचारियों का हुंकार, रुक सकती है खरीदी प्रक्रिया

Cooperative Employees Strike : धान खरीदी से पहले गूंजा कर्मचारियों का हुंकार, रुक सकती है खरीदी प्रक्रिया

By Newsdesk Admin 25/10/2025
Share
Cooperative Employees Strike
Cooperative Employees Strike

12 नवंबर से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

2,058 समितियों और 2,739 उपार्जन केंद्रों के कर्मचारियों की चार सूत्री मांगें लंबित

धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू, सरकार खरीदेगी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। धान खरीदी (Cooperative Employees Strike) शुरू होने से पहले ही सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने शासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो 12 नवंबर से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।

इस आंदोलन से धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement Protest) प्रभावित हो सकती है। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी आपरेटर संघ ने संयुक्त रूप से उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं अंबिकापुर को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रदेश की 2,058 सहकारी समितियों और 2,739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों को सेवाएं दी जा रही हैं, परंतु कर्मचारियों की पुरानी मांगें अब तक लंबित हैं।

कर्मचारियों ने वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में परिवहन में विलंब के कारण हुई धान सुखत की पूरी राशि समितियों को देने के साथ ही परिवहन साप्ताहिक करने और शून्य शार्टेज प्रोत्साहन की व्यवस्था लागू करने की मांग की है। धान खरीदी ((Cooperative Employees Strike)) नीति वर्ष 2024-25 में आउटसोर्सिंग से भर्ती व्यवस्था समाप्त कर नियमित नियुक्ति का आग्रह किया गया है। उनका कहना है कि प्रदेश की प्रत्येक सहकारी समिति को प्रतिवर्ष तीन लाख रुपये प्रबंधकीय अनुदान दिया जाए, जैसा कि मध्यप्रदेश में लागू है।

श्री कांडे कमेटी की अनुशंसा के अनुसार सेवा नियम 2018 में संशोधन कर भविष्य निधि, महंगाई भत्ता, ईएसआइसी सुविधा लागू करने तथा समिति के दैनिक, संविदा कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 28 अक्टूबर को रायपुर में एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय महा हुंकार ज्ञापन रैली, तीन से 11 नवंबर 2025 तक संभाग स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन तथा 12 नवंबर से लंबित मांगों की पूर्ति तक प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन आंदोलन ((Cooperative Employees Strike) किया जाएगा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा गतवर्ष मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी बैठक में मांगों पर सहमति बनी थी, पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। बता दें कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से शुरू होगी और 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। सरकार 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेगी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा के साथ।

You Might Also Like

Pollution Control Crackdown: प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्ती, 15 यूनिट्स की बिजली कटी

BSP Truck Strike: भिलाई स्टील प्लांट पर वादाखिलाफी का आरोप, नारायणपुर–अंतागढ़ मार्ग पर चक्काजाम

300 Masks Seized Chhattisgarh : पुलिस ने 300 डरावने मुखौटे जब्त किए, व्यापारियों को सख्त चेतावनी

Holi Safety Crackdown: होली पर सख्ती, 300 डरावने मुखौटे जब्त; बाजारों में रंगों की रौनक बरकरार

War Travel Disruption: युद्ध जैसे हालात में स्विट्ज़रलैंड में फंसे गुरु हेमेंद्र गोस्वामी, अनुयायियों ने की सुरक्षित वापसी की दुआ

Newsdesk Admin 25/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Bahrain Call
PM Modi Bahrain Call : Israel-Iran जंग के बीच PM मोदी की कूटनीतिक पहल, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

सीजी भास्कर, 2 मार्च। मिडिल ईस्ट में बढ़ते…

Pollution Control Crackdown: प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्ती, 15 यूनिट्स की बिजली कटी

सीजी भास्कर 2 मार्च Pollution Control Crackdown: राज्य…

Kendra Trikon Rajyog March
Kendra Trikon Rajyog March : 26 मार्च तक इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, प्रमोशन और धन लाभ के प्रबल योग

सीजी भास्कर, 2 मार्च। 2 मार्च 2026 को…

BSNL Holi Bonus Validity
BSNL Holi Bonus Validity : होली 2026 पर BSNL का धमाकेदार ऑफर, 997 रुपये वाले प्लान में 14 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी और रोज 2GB डेटा

सीजी भास्कर, 2 मार्च। होली के मौके पर…

BSP Truck Strike: भिलाई स्टील प्लांट पर वादाखिलाफी का आरोप, नारायणपुर–अंतागढ़ मार्ग पर चक्काजाम

सीजी भास्कर 2 मार्च BSP Truck Strike: नारायणपुर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Pollution Control Crackdown: प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्ती, 15 यूनिट्स की बिजली कटी

02/03/2026
छत्तीसगढ़

BSP Truck Strike: भिलाई स्टील प्लांट पर वादाखिलाफी का आरोप, नारायणपुर–अंतागढ़ मार्ग पर चक्काजाम

02/03/2026
छत्तीसगढ़

300 Masks Seized Chhattisgarh : पुलिस ने 300 डरावने मुखौटे जब्त किए, व्यापारियों को सख्त चेतावनी

02/03/2026
छत्तीसगढ़

Holi Safety Crackdown: होली पर सख्ती, 300 डरावने मुखौटे जब्त; बाजारों में रंगों की रौनक बरकरार

02/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?