CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गायों की पीठ पर अभद्र शब्द लिख कर छोड़ा गया गांव में, अज्ञात लोगों की शर्मनाक हरकत…

गायों की पीठ पर अभद्र शब्द लिख कर छोड़ा गया गांव में, अज्ञात लोगों की शर्मनाक हरकत…

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अज्ञात लोगों ने गायों की पीठ पर गाली-गलौज लिखकर गांव में छोड़ दिया है। जिसके बाद से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। दरअसल, शहर से करीब 4 किमी दूर गोपालपुर गांव में शुक्रवार को कई गायों को देखा गया। जिसकी पीठ पर गालियां लिखी हुई थी।

इसमें एक गाय गोपालपुर गांव में रहने वाले सुखलाल यादव, एक गाय भिखारी यादव की है, लेकिन 2-3 गाय आवारा हैं। जब ग्रामीणों ने इन्हें देखा तो मामले की जानकारी सरपंच को दी। इसके बाद से ग्रामीण पता कर रहे हैं कि आखिर यह हरकत किसकी है, लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

पहले भी हो चुकी घटना : कुछ समय पहले भी मवेशियों ने जब गांव में ग्रामीणों की फसल नुकसान पहुंचाया था। तब कुछ गाय को भिखारीमाल गांव की ओर रोक लिया गया था। उन्हें गोपालपुर वापस जाने नहीं दिया गया। बाद में मामले की शिकायत थाने में हुई, तब उन्हें छोड़ा गया था।

पता नहीं कौन ऐसा कर रहा- ग्रामीण : गांव के ओंकार यादव ने बताया कि, गायों की पीठ पर इस तरह अपशब्दों का इस्तेमाल किसने किया है, इसका पता नहीं चल सका है। करीब 4-5 गायों की पीठ पर गाली लिखकर उन्हें छोड़ दिया गया। गांव में गाय वैसे ही घूम रही है। इसमें ग्रामीणों के नाम से भी गाली लिखा गया है। हो सकता है आसपास गांव के अज्ञात लोगों ने ऐसी हरकत की होगी।

जरूरत पड़ी तो शिकायत की जाएगी : गोपालपुर गांव के सरपंच हरि यादव ने बताया कि, ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी है। गायों के पीठ पर अपशब्द लिख दिया गया है। मामले में पता किया जा रहा है कि, आखिर किसने ऐसी हरकत की है। जरूरत पड़ने पर मामले की शिकायत थाने में की जाएगी। इस तरह की हरकत किसी को नहीं करनी चाहिए।

मां की डांट से नाराज बच्चा पहुंचा थाने:बोला- दो लोगों ने किया अपहरण; जांच में सामने आई सच्चाई
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट 2006: सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक…
Ambikapur Encroachment Action : महामाया पहाड़ में चला बुलडोजर, 157 कब्जाधारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Watermelon Farming Model: धान से हटकर तरबूज-सब्ज़ी मॉडल ने बदली 19 साल के किसान की किस्मत, सालाना आय पहुँची 15 लाख
जंगल में शिकारियों का खूनी जाल, 12 साल के भालू की दर्दनाक मौत, 5 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh News 
Raigarh News  : सड़क पर डबल केजव्हील ट्रैक्टर दौड़ाना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही वाहन जब्त

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  रायगढ़ जिले के…

CG News 
CG News  : शराब पीकर सड़क किनारे गिरा युवक, मौत; ईंट भट्ठे के पास मिला शव 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  रायगढ़ जिले के…

Bhagwat Katha Raipur 
Bhagwat Katha Raipur  : देवकीनंदन ठाकुर की कथा में चेन स्नैचिंग से मचा हड़कंप, कलश यात्रा में 5 महिलाएं बनीं शिकार 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :   रायपुर में चल…

Bilaspur Road Accident
Bilaspur Road Accident : टीवी खरीदने जा रहे 2 दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Raipur Spa Center : रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, मची खलबली

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : राजधानी रायपुर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?