CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ओलंपिक में हुई क्रिकेट की एंट्री, 6 टीमों के बीच होगी जंग, फॉर्मेट से क्वालिफाई करने के नियम तक, ये है पूरी डिटेल

ओलंपिक में हुई क्रिकेट की एंट्री, 6 टीमों के बीच होगी जंग, फॉर्मेट से क्वालिफाई करने के नियम तक, ये है पूरी डिटेल

By Newsdesk Admin 10/04/2025
Share

सीजी भास्कर 10 अप्रैल ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी. कई दौर की चर्चा के बाद, अब आखिरकार मुंबई में हुए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के 141वें सत्र के दौरान क्रिकेट को आधिकारिक तौर पर एंट्री मिल गई है. इस खेल को 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक में शामिल करने की मंजूरी दे दी गई है. इसके साथ ही, 128 साल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है.

आखिरी बार साल 1900 के एडिशन में ओलंपिक में क्रिकेट खेला गया था, और अब 2028 में इसे फिर से शामिल किया जाएगा. लेकिन इससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि इसमें कितनी और कौन-सी टीमें हिस्सा लेंगी? उन्हें ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने के लिए क्या करना होगा? आइए जानते हैं हर डिटेल.6-6 टीमें, T20 फॉर्मेटइंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में 12 फुल मेंबर देश हैं, जबकि 94 एसोसिएट देश शामिल हैं. हालांकि, IOC ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में पुरुष और महिला वर्ग की 6-6 टीमों को शामिल करने की मंजूरी दी है, जिन्हें T20 फॉर्मेट में मेडल के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी. इसके अलावा, दोनों वर्गों में 90-90 एथलीट्स के कोटा की भी मंजूरी मिली है. यानि हर टीम ओलंपिक के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, IOC ने पहले ही ICC से कह दिया था कि टूर्नामेंट में क्रिकेट की क्वालिटी टॉप-क्लास होनी चाहिए. यही वजह है कि ICC ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ 6-6 टीमों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा था.

कैसे करेंगी क्वालिफाई?ओलंपिक के लिए सिर्फ 6 टीमें ही क्वालिफाई कर पाएंगी, लेकिन इसके लिए अभी क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया तय नहीं किया गया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, मेजबान होने की वजह से अमेरिका की टीम को सीधी एंट्री मिल सकती है. इसके बाद, बची हुई 5 जगहों के लिए ICC की रैंकिंग के आधार पर टीमों का चयन हो सकता है. इसका मतलब है कि ICC की टॉप-5 टीमें ओलंपिक में शामिल हो सकती हैं. इसके लिए एक कट-ऑफ डेट भी तय की जा सकती है.ओलंपिक 2028 और भी खासक्रिकेट की एंट्री के बाद लॉस एंजेलिस ओलंपिक और भी ज्यादा खास हो गया है. खेलों का यह महाकुंभ अब चर्चा का विषय बन चुका है. 2028 के ओलंपिक में क्रिकेट समेत कुल 351 मेडल इवेंट्स होंगे, जबकि पेरिस ओलंपिक में 329 मेडल इवेंट्स आयोजित किए गए थे.

You Might Also Like

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

IIM Raipur Convocation 2026 : IIM के दीक्षांत समारोह में पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर; मैनेजमेंट के छात्रों को दिया ‘ग्लोबल लीडरशिप’ का मंत्र

IPL 2026 Toss Update : पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

Newsdesk Admin 10/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : दक्षिण पूर्व…

ILS Hospital Raipur Accident : ILS अस्पताल की चौथी मंजिल का हिस्सा गिरने से 4 से अधिक मरीज घायल; मची चीख-पुकार

ILS Hospital Raipur Accident : राजधानी रायपुर के…

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

Kanker Narayanpur Border News : छत्तीसगढ़ के नक्सल…

Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हनुमान…

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : उत्तर और मध्य क्षेत्र में 4 दिनों का अलर्ट; 50km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, ओले गिरने की चेतावनी

Chhattisgarh Weather Alert 2026 : छत्तीसगढ़ में तपती…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनिया

SECR Bilaspur Railway Record 2026 : कोयला ढुलाई में देश में नंबर-1, राजस्व में ₹32 हजार करोड़ का रिकॉर्ड और यात्री सेवाओं में 18% का उछाल

04/04/2026
छत्तीसगढ़राज्य

Kanker Narayanpur Border News : कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने बरामद किए 2 शक्तिशाली IED; सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

04/04/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

IIM Raipur Convocation 2026 : IIM के दीक्षांत समारोह में पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर; मैनेजमेंट के छात्रों को दिया ‘ग्लोबल लीडरशिप’ का मंत्र

04/04/2026
खेल

IPL 2026 Toss Update : पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स पहले करेगी बल्लेबाजी

04/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?