CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CSK vs SRH : जीनियस कप्तान धोनी भी CSK को जीत की पटरी पर नहीं ला पा रहे, SRH की चेपाक में पहली जीत

CSK vs SRH : जीनियस कप्तान धोनी भी CSK को जीत की पटरी पर नहीं ला पा रहे, SRH की चेपाक में पहली जीत

By Newsdesk Admin
26/04/2025
Share
CSK vs SRH
CSK vs SRH

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-43 में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs SRH) को 5 विकेट से हरा दिया।

25 अप्रैल (शुक्रवार) चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (चेपॉक) में आयोजित इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 155 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।

पहली बार सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) ने सीएसके को उसके होमग्राउंड में हराया है। मौजूदा आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की 9 मैचों में ये सातवीं हार रही और वो पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। साथ ही ऐसा पहली बार हुआ है, जब चेन्नई सुपर किंग्स ने एक सीजन में अपने घर में लगातार चार मैच गंवाए।

उधर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की इतने ही मैचों में ये तीसरी जीत रही. SRH अब पॉइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर आ गई है।

टारगेट का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया।

अभिषेक को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने आउट किया। इसके बाद पावरप्ले में ही सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (19) का भी विकेट गंवाया, जो अंशुल कम्बोज की गेंद पर बोल्ड हो गए।

विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (7) भी कुछ खास नहीं कर पाए और उनका विकेट रवींद्र जडेजा ने झटका।

ईशान किशन इस मैच में लय में दिख रहे थे और लग रहा था कि वो बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन अफगानी स्पिनर नूर अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट मारने के लालच में वो अपना विकेट गंवा बैठे। ईशान ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 34 बॉल पर 44 रन बनाए।

नूर अहमद ने ईशान के बाद अनिकेत वर्मा (19) को भी चलता कर दिया। अनिकेत के आउट होने के समय सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 13.5 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन था। 

यहां से कामिंदु मेंडिस और नीतीश कुमार रेड्डी ने सीएसके के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और नाबाद 49 रनों की पार्टनरशिप की। मेंडिस ने 3 चौके की मदद से 22 बॉल पर 32* रन बनाए. वहीं नीतीश के बल्ले से 19* रन निकले।

ब्रेविस ने बनाए 42 रन, हर्षल पटेल के 4 विकेट (CSK vs SRH)
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs SRH) ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवर में 154 रन बनाए थे।

सीएसके की शुरुआत खराब रही और उसने मैच की पहली गेंद पर शेख रशीद (0) का विकेट गंवा दिया। रशीद को मोहम्मद शमी ने अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। यहां से 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे और सैम करन ने मिलकर 39 रनों की पार्टनरशिप की।

करन का विकेट हर्षल पटेल ने लिया, जो सिर्फ 9 रन बना सके. आयुष म्हात्रे टच में दिख रहे थे, लेकिन वो अपनी इनिंग्स को बड़ा नहीं कर पाए। आयुष को विपक्षी कप्तान पैट कमिंस ने चलता किया। आयुष ने 6 चौके की मदद से 19 बॉल पर 30 रन बनाए. आयुष के आउट होने के समय चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन था।

तीन विकेट गिरने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और रवींद्र जडेजा ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। जडेजा लय में दिख रहे थे, लेकिन कामिंदु मेंडिस की फिरकी में वो फंस गए। जडेजा ने 1 चौके और एक सिक्स की मदद से 17 बॉल पर 21 रन बनाए। जडेजा के पवेलियन लौटने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने आक्रामक रवैया अपनाया और कुछ बड़े शॉट्स लगाए।

सीएसके के लिए डेब्यू मैच खेल रहे ब्रेविस को हर्षल पटेल ने चलता किया. ब्रेविस ने 25 बॉल पर 42 रन बनाए। जिसमें चार छक्के के अलावा एक चौका शामिल रहा। ब्रेविस के बाद सीएसके ने शिवम दुबे (12) का विकेट गंवाया, जो जयदेव उनादकट का शिकार बने।

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से आतिशी बल्लेबाजी की उम्मीद थी,  लेकिन उन्होंने निराश किया और हर्षल पटेल की गेंद पर चलते बने. धोनी ने 10 गेंदों पर 6 रन बनाए। इसके बाद ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर उतरे अंशुल कम्बोज (2) को पैट कमिंस ने चलता किया। जबकि नूर अहमद (2) को हर्षल ने पवेलियन भेजा।

यहां से दीपक हुड्डा (22) ने कुछ उपयोगी रन बनाकर सीएसके को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यााद चार विकेट लिए। वहीं पैट कमिंस और जयदेव उनादकट को दो-दो सफलता हासिल हुई. कामिंदु मेंडिस और मोहम्मद शमी ने भी एक-एक विकेट झटका।

म्यूल बैंक खाता गिरोह के सरगना समेत 8 आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में बैंक खातों की करते थे खरीद-बिक्री, ऑनलाइन सट्टा का भी संचालन
Rajasthan Royals Sale : 15 हजार करोड़ की ऐतिहासिक डील, IPL में नई ताकत बना राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी निवेशक की एंट्री
ऑपरेशन सिंदूर: भारत का पाकिस्तान और POK पर हमला, छत्तीसगढ़ सीएम साय, डिप्टी सीएम ने कहा- “ये नया भारत है घर में घुस कर मारता है
Manipur Visit 2025 : पीएम मोदी के दौरे पर कुकी और मैतेई समुदाय की अलग-अलग मांगें, NRC और अलग राज्य का मुद्दा गर्माया
“सभी 13 मंडल में से बेहतर कार्य करेगा भाजपा कोहका मंडल” कार्यकारिणी का दावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?