सीजी भास्कर, 13 मार्च। डाक सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ में एक विशेष पहल (Dak Adalat Raipur March 2026) की जा रही है। राजधानी Raipur में 18 मार्च 2026 को परिमंडल स्तर की ‘डाक अदालत’ आयोजित की जाएगी, जहां उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई कर उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
यह कार्यक्रम India Post के अंतर्गत कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बैठक शाम 4 बजे शुरू होगी और इसमें डाक सेवाओं से जुड़े मामलों पर सीधे चर्चा की जाएगी।
कई सेवाओं से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी
इस डाक अदालत में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री डाक, मनी ऑर्डर, एक्सप्रेस पार्सल और वैल्यू पेएबल पार्सल जैसी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों (Dak Adalat Raipur March 2026) पर सुनवाई होगी। इसके अलावा डाक विभाग की बचत योजनाओं जैसे बचत बैंक खाता, आवर्ती जमा (रिकरिंग डिपॉजिट), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र और डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा से जुड़े मामलों को भी शामिल किया जाएगा।
16 मार्च तक करना होगा आवेदन
डाक विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें किसी सेवा से संबंधित शिकायत दर्ज करानी है, तो वे अपने प्रकरण का पूरा विवरण लिखित रूप में 16 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा कर दें। निर्धारित समय के बाद प्राप्त शिकायतों को इस डाक अदालत की सुनवाई में शामिल नहीं किया जाएगा।
इस स्थान पर होगी सुनवाई
डाक अदालत का आयोजन रायपुर के Jai Stambh Chowk स्थित Raipur General Post Office भवन के द्वितीय तल (Dak Adalat Raipur March 2026) पर किया जाएगा। यहां उपभोक्ता अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। डाक विभाग का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करना और सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।





