CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डॉ मनमोहन सिंह का जाना एक युग का अंत – रिकेश सेन, वैशाली नगर विधायक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

डॉ मनमोहन सिंह का जाना एक युग का अंत – रिकेश सेन, वैशाली नगर विधायक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

By Newsdesk Admin 27/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में वैशाली नगर विधानसभा के नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा विधायक रिकेश सेन ने डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंहजी का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। डाक्टर सिंह बहुत बड़े और ज्ञानी अर्थशास्त्री थे। जिस प्रकार से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भारत को फिर खड़ा किया है, शांत रहते थे बहुत कम बोलते थे लेकिन काम बड़ा बड़ा करते थे। आज उनकी कमी खली है, वो किसी दल के नेता नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे। इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के बावजूद हमारे सभी कार्यकर्ता आज उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि मनमोहन सिंहजी का देश में आर्थिक सुधारों के लिए किया गया प्रयास, देश में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को एक सुदृढ़ स्वरूप दिया। 1991 में उदारीकरण को एक नया रूप और 2005 सूचना के अधिकार, 2010 में शिक्षा के अधिकार जैसे अभूतपूर्व विजन को साकार स्वरूप दिया। सार्वजनिक जीवन में वो विभिन्न पदों पर रहने वाले डॉक्टर सिंह सादगी के मूर्ति थे, उनके निधन से पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

श्री सेन ने कहा कि राज्यसभा से जब मनमोहन सिंहजी की विदाई हो रही थी तब नरेन्द्र मोदीजी ने कहा था कि डॉ सिंह इतने संवेदनशील हैं, आज भी वो व्हील चेयर में आते हैं और एक एक विषय पर अपनी बातों को रखते हैं। मनमोहन सिंहजी का जाना एक युग का अंत है और उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती है। आज के नेताओं को मनमोहनजी से सीखने की आवश्यकता है, भले ही वो कोई भी राजनीतिक दल के नेता हों, उनसे सीखने की आवश्यकता है। अटलजी और मनमोहनजी ने देश के लिए कई बड़े काम किए हैं, मुझे लगता है कि हम सब लोगों को ऐसे नेताओं के जीवन और कार्यशैली से सीख लेने की आवश्यकता है इसलिए आज हम लोगों ने विधायक कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंहजी के निधन पर शोक श्रद्धांजलि आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की है। भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित वैशाली नगर विधानसभा के प्रबुद्धजन शोक सभा में शामिल हुए।

You Might Also Like

Car Sales on Dhanteras : बम-बम हुआ कार बाजार! धनतेरस पर Maruti ने बेचेगी 50,000 कारें, Hyundai ने भी पकड़ी रफ्तार

Raipur Municipal Corporation Meeting: 29 अक्टूबर को होगी नगर निगम की सामान्य सभा, 16 एजेंडों पर चर्चा और महापौर मीनल पेश करेंगी दूसरा बजट

Chaitanya Baghel Money Laundering Case : मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

Garlic Bomb Accident Firozabad : चलती बाइक पर लहसुन बम फोड़ने का हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Yusuf Pathan Adina Mosque Controversy : अदीना मस्जिद विवाद में फंसे यूसुफ पठान, BJP ने कहा– वो मंदिर है, मस्जिद नहीं

Newsdesk Admin 27/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Car Sales on Dhanteras
Car Sales on Dhanteras : बम-बम हुआ कार बाजार! धनतेरस पर Maruti ने बेचेगी 50,000 कारें, Hyundai ने भी पकड़ी रफ्तार

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। इस बार की दिवाली…

India vs Australia
India vs Australia : कमबैक मैच में नहीं चला ROKO का जादू… शुभमन गिल ने भी किया निराश, कोहली तो बना गए शर्मनाक रिकॉर्ड

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया…

Money Laundering Case
Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री…

Bribery Case Investigation
Bribery Case Investigation : 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DSP हेडक्वार्टर करेंगे जांच

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले…

Bee Attack Incident : मधुमक्खियों का 5 श्रमिकों पर हमला, 100-150 डंक मारे, जान बचाने नाले में कूदी महिलाएं

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। मधुमक्खियों (Bee Attack Incident)…

You Might Also Like

Car Sales on Dhanteras
बजट

Car Sales on Dhanteras : बम-बम हुआ कार बाजार! धनतेरस पर Maruti ने बेचेगी 50,000 कारें, Hyundai ने भी पकड़ी रफ्तार

19/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raipur Municipal Corporation Meeting: 29 अक्टूबर को होगी नगर निगम की सामान्य सभा, 16 एजेंडों पर चर्चा और महापौर मीनल पेश करेंगी दूसरा बजट

18/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Chaitanya Baghel Money Laundering Case : मनी लॉन्ड्रिंग केस में चैतन्य बघेल को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने याचिका की खारिज

18/10/2025
देश-दुनिया

Garlic Bomb Accident Firozabad : चलती बाइक पर लहसुन बम फोड़ने का हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

18/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?