CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में छाया ‘फर्जी शादी’ का खुमार : बिना दूल्हा-दुल्हन, पर मस्ती असली…!

दिल्ली में छाया ‘फर्जी शादी’ का खुमार : बिना दूल्हा-दुल्हन, पर मस्ती असली…!

By Newsdesk Admin 02/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मई। शादी का माहौल लोगों में गजब का उत्साह भर देता है। शादी के काम और जिम्मेदारियों के कारण कई लोग घर की शादी में एंजॉय भी नहीं कर पाते।‌

Contents
लेकिन आप सोचिए शादी तो हो लेकिन कोई जिम्मेदारी न हो तो कैसा रहेगा? दिल्ली के रेस्तरां में ‘शादी वाली पार्टी’ बिल्कुल शादी जैसा था डेकोरेशनकौन-कौन शामिल हो रहा है?सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन

लेकिन आप सोचिए शादी तो हो लेकिन कोई जिम्मेदारी न हो तो कैसा रहेगा?

शादी हो और जिम्मेदारी न हो यह वह सपना है जो दिल्ली से लेकर भारत के किसी भी कोने में बैठे जेन-जी देखते हैं।‌ जहां पूरे भारत की जेन-जी जनरेशन अभी सिर्फ यह सपना ही देख रहे हैं, वहीं दिल्ली के यंगस्टर्स इसे पूरा कर रहे हैं।

फेक वेडिंग पार्टी के जरिए दरअसल, इन फेक वेडिंग्स में न असली दूल्हा होता है, न दुल्हन, लेकिन मेहंदी, ढोल, सजावट से लेकर ढेर सारी मस्ती तक बाकी हर चीज बिल्कुल असली शादी जैसी होती है।‌

ये ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जहां लोग सिर्फ फन और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए ‘शादी’ अटेंड कर रहे हैं।

दिल्ली के रेस्तरां में ‘शादी वाली पार्टी’

दिल्ली की सोशल मीडिया प्रोफेशनल अवंतिका जैन ने इंस्टाग्राम पर एक नकली संगीत पार्टी का विज्ञापन देखा तो उन्होंने इसे दोस्तों के साथ शेयर किया।

अवंतिका ने अनुसार, कॉलेज के दिनों में वह और उनके दोस्त हमेशा शादी की थीम वाली पार्टी करने का सपना देखते थे।

ये पार्टी उनके इस सपने को पूरा करने जा रही थी तो वह अपने दोस्तों के साथ इस पार्टी को एंजॉय करने पहुंच गईं।

अवंतिका बताती है वह लगभग 100 अन्य यंगस्टर्स के साथ कुतुब मीनार के सामने एक प्रीमियम रेस्तरां और क्लब में एक नकली संगीत फंक्शन एंजॉय करने पहुंचीं। पार्टी का ड्रेस कोड देशी था और उन्होंने भी लहंगा पहना हुआ था।

बिल्कुल शादी जैसा था डेकोरेशन

पार्टी के लिए रेस्तरां को पीले और गुलाबी रंग की डेकोरेशन और गेंदे के फूलों से बिल्कुल शादी की तरह सजाया था. वहां अलग-अलग स्पॉट्स पर फोटो बूथ्स भी बने थे, जहां पर सभी फोटो क्लिक करा सकते थे.

इतना ही नहीं पार्टी में किसी असली शादी के संगीत फंक्शन की तरह मेहंदी आर्टिस्ट भी मौजूद थे, जो मेहमानों के हाथों में मेहंदी लगा रहे थे. पार्टी में पंजाबी और हिंदी गानों की प्लेलिस्ट थी और ढोल वालों ने माहौल को और भी ज्यादा एनर्जेटिक बना दिया था।

कौन-कौन शामिल हो रहा है?

इन पार्टियों में न केवल जेन-जी, बल्कि 40 वर्ष से ऊपर के लोग भी शामिल हो रहे हैं। वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर नकली शादी में असली जैसा मजा ले रहे हैं।

अगर आप भी इस तरह की किसी पार्टी में शामिल होने और एंजॉय करने का सोच रहे हैं तो बता दें, इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है।

रजिस्ट्रेशन करने के लिए लगभग 550 रुपये की एंट्री फीस देनी होती है।

सोशल मीडिया और कंटेंट क्रिएशन

कुछ इवेंट कंपनियां और डांस कोरियोग्राफर नकली शादी (फेक वेडिंग्स) का आयोजन सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए भी कर रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसे वीडियो, जो असली शादी जैसे दिखते हैं वो ज्यादा वायरल होते हैं।

You Might Also Like

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

Supreme Court English Exam Remark : सुप्रीम कोर्ट में CJI का सख्त रुख, ‘यहीं इंग्लिश एग्जाम कराऊंगा’, बेतुकी PIL पर याचिकाकर्ता को फटकार

Middle East Flight Fare Surge: खाड़ी संकट के बीच दुबई-अबूधाबी से भारत लौटना महंगा, टिकट का किराया एक लाख के पार

Newsdesk Admin 02/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

देश के कई राज्यों में इस बार Rajya…

Apple iphone 18e Features
Apple iphone 18e Features : iPhone 18e को लेकर लीक शुरू, टिप्स्टर ने दिया बड़ा संकेत, जानिए क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

सीजी भास्कर, 10 मार्च। एप्पल ने हाल ही…

Apple Success Story: 50 साल बाद भी दुनिया की टॉप टेक कंपनी क्यों है Apple? Tim Cook ने बताया असली फॉर्मूला

सीजी भास्कर 10 मार्च दुनिया की सबसे प्रभावशाली…

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

10/03/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
PM Kisan
देश-दुनिया

PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

10/03/2026
Supreme Court English Exam Remark
देश-दुनिया

Supreme Court English Exam Remark : सुप्रीम कोर्ट में CJI का सख्त रुख, ‘यहीं इंग्लिश एग्जाम कराऊंगा’, बेतुकी PIL पर याचिकाकर्ता को फटकार

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?