CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली पुलिस के सिपाही ने UP में किया मर्डर, बुजुर्ग की गोली मार की हत्या

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने UP में किया मर्डर, बुजुर्ग की गोली मार की हत्या

By Newsdesk Admin 26/05/2025
Share

सीजी भास्कर 26 मई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार देर रात एक ही परिवार के दो पक्षों के विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई. मामूली सी बात को लेकर हुए विवाद में पहले तो जमकर लाठी-डंडे और फिर इसी दौरान दिल्ली पुलिस में तैनात एक सिपाही ने फायरिंग कर दी, जो कि बुजुर्ग को जा लगी. गोली लगते ही बुजुर्ग नीचे गिर गया. मौके पर हड़कंप मच गया.

इस पूरी घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत के अलावा कई अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.मुजफ्फरनगर के मीरापुर थाना क्षेत्र के भुम्मा गांव में रविवार देर रात एक ही परिवार के दो पक्षों किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इस दौरान देखते ही देखते दोनों पक्षों की तरफ जमकर लाठी-डंडे चलने लगे. दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही शोकेंद्र ने इस बीच एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महकार की तरफ गोली चला दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. इस खूनी संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की मौतबुजुर्ग को गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया. इसके बाद घटना की जानकारी को पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही मीरापुर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, बुजुर्ग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटना में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में मृतक बुजुर्ग के परिवार की तरफ से शोकेंद्र, जोनी उर्फ योगेंद्र, संतर और सुनील नाम के व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गोली चलने वाला आरोपी फरारवहीं, गोली चलाने वाला दिल्ली पुलिस का सिपाही शोकेंद्र अभी फरार चल रहा है. शोकेंद्र छुट्टी लेकर गांव आया था. जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है. घटना की जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि रविवार देर रात भुम्मा गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही थी. इस बीच एक अवैध हथियार से फायरिंग में महकार नाम के एक बुजुर्ग की मौत हो गई. इस मामले में गोली लगने वाला आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी की के लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया है.

You Might Also Like

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

Raigarh Prostitution Crackdown : बोईरदादर में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, मकान मालिक सहित एक महिला हिरासत में

Raipur Viral Video Weapon : 26 सेकेंड का वीडियो और नंगी दहशत, रायपुर की सड़क पर चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद

Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में

Cow Meat Seizure : छापेमारी में गौ मांस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk Admin 26/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

दुर्ग/भिलाई। Job Fraud Case Bhilai : सरकारी नौकरी…

Amit Shah Bastar Pandum
Amit Shah Bastar Pandum : बस्तर पंडुम के मंच पर बच्चों की कला ने जीता दिल, अमित शाह ने ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम…

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना…

Placement Camp Mahasamund
Placement Camp Mahasamund : महासमुंद में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, दो दिन चलेगा भर्ती शिविर

सीजी भास्कर, 09 फरवरी। जिले के बेरोजगार युवाओं…

Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा

रायगढ़। Raigarh Night Temperature Drop : जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीति

Job Fraud Case Bhilai: बड़े नेताओं से पहचान का दावा कर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा, तथाकथित नेता पर 420 दर्ज

09/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Prostitution Crackdown : बोईरदादर में देह व्यापार पर पुलिस की दबिश, मकान मालिक सहित एक महिला हिरासत में

09/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Viral Video Weapon : 26 सेकेंड का वीडियो और नंगी दहशत, रायपुर की सड़क पर चापड़ लहराता युवक कैमरे में कैद

09/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Ganja Seizure: ओडिशा कनेक्शन के साथ रायगढ़ में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्त में

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?