नई दिल्ली। युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Delhi Police Constable Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7,565 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। महिला और पुरुष दोनों ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Delhi Police Constable Recruitment 2025: कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस बार कुल 7,565 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें अनारक्षित (UR), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए अलग-अलग सीटें आरक्षित हैं।
- कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष – 4,408 पद
- भूतपूर्व सैनिक (अन्य) – 285 पद
- भूतपूर्व सैनिक (कमांडो) – 376 पद
- कांस्टेबल (कार्यकारी) महिला – 2,496 पद
- कुल रिक्तियां – 7,565
Delhi Police Constable Recruitment 2025: आवेदन की तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी – 22 सितंबर 2025
- आवेदन शुरू – 22 सितंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 21 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11 बजे तक)
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि – 22 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11 बजे तक)
- आवेदन सुधार विंडो – 29 से 31 अक्टूबर 2025
- परीक्षा तिथि – दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 (संभावित)
योग्यता और उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है।
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास।
- कुछ विशेष मामलों (जैसे बैंडसमैन, बग्लर, माउंटेड कांस्टेबल, ड्राइवर, डिस्पैच राइडर और दिवंगत पुलिसकर्मियों के बच्चे) को 11वीं पास तक की छूट।
- आयु सीमा – 1 जुलाई 2025 को 18 से 25 वर्ष।
आयु सीमा में छूट
- SC/ST अभ्यर्थी – 5 वर्ष
- OBC अभ्यर्थी – 3 वर्ष
- उत्कृष्ट खेल प्रतिभा – 5 वर्ष
- विभागीय उम्मीदवार:
- UR: 40 वर्ष तक
- OBC: 43 वर्ष तक
- SC/ST: 45 वर्ष तक
- पुलिसकर्मियों के बच्चों को 29 वर्ष तक की छूट
चयन प्रक्रिया
भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में होगी –
- ऑनलाइन परीक्षा (CBT)
- शारीरिक दक्षता और माप परीक्षण (PE & MT)
कैसे करें आवेदन?
- उम्मीदवार ssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Delhi Police Constable Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा कर सबमिट कर दें।


