CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Milap : CG से लापता नाबालिग को दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बरामद

Operation Milap : CG से लापता नाबालिग को दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया बरामद

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 अप्रैल। जब एक मां की आंखों में नींद नहीं थी और एक पिता हर फोन कॉल पर बेटी की आवाज़ सुनने को तरस रहा था, उसी समय दिल्ली की सड़कों पर एक पुलिस टीम उस गुमनाम चेहरे को खोज रही थी, जो एक पूरा घर उजाड़ चुकी थी।

लेकिन दिल्ली पुलिस ने फिर साबित किया कि वह सिर्फ कानून की रखवाली नहीं करती, बल्कि इंसानियत की उम्मीद भी है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी. कोटा थाने में मामला दर्ज हुआ धारा 137(2) BNS के तहत अपहरण/गुमशुदगी की रिपोर्ट. लेकिन जब तकनीकी लोकेशन ने बताया कि वह लड़की दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके में है, तो मामला दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी बन गया।

दिल्ली पुलिस ने बनाई रणनीति

11 अप्रैल 2025 की सुबह सूचना मिलते ही सरोजिनी नगर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अतुल त्यागी ने एक टीम गठित की. लक्ष्य था लड़की को किसी भी कीमत पर ढूंढ निकालना।

तकनीकी सर्विलांस, सीसीटीवी की कड़ी निगरानी और बेहतरीन तालमेल के जरिए टीम ने कुछ ही घंटों में उस लड़की को खोज लिया. जब लड़की मिली, तो वह सहमी हुई थी, लेकिन सुरक्षित थी। पूछताछ में सामने आया कि उसने परिवार से नाराज़ होकर घर छोड़ा था।

दिल्ली पुलिस ने माता पिता को दी सूचना

दिल्ली पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के बाद वन स्टॉप सेंटर में रखा. फिर, छत्तीसगढ़ से दिल्ली पहुंचे माता-पिता की आंखें तब छलक उठीं, जब उन्होंने अपनी बेटी को सामने खड़ा पाया। कानूनी औपचारिकताओं के बाद, पुलिस ने बच्ची को माता-पिता और छत्तीसगढ़ पुलिस की उपस्थिति में सौंप दिया।

ऑपरेशन मिलाप रिश्तों की डोर को फिर से जोड़ने का प्रयास

ऑपरेशन मिलाप के जरिए दिल्ली पुलिस अब तक कई परिवारों को उनके गुमशुदा बच्चों से मिलवा चुकी है।

यह सिर्फ एक पुलिस अभियान नहीं बल्कि उन रिश्तों की डोर को फिर से जोड़ने की कोशिश है जो वक्त की कठिनाइयों में उलझ जाती है।

मुझसे कोई प्यार नहीं करता…’ सांवले रंग का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई लड़की, फंदे पर लटककर दे दी जान
बांग्लादेश भी दिखाने लगा आंख! कहा- हम अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को भेजेंगे वापस
Illegal Opium Farming Case : बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, 1.47 एकड़ खेत से 2 करोड़ की फसल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
बॉयफ्रेंड ने मां-बेटे को मारकर 2 कुएं में डाला:तुमसे शादी करूंगा बोलकर विधवा को फंसाया, फिर दूसरी लड़की से शादी, दबाव बनाने पर मार-डाला
Pathalgaon Election Case : 255 वोट से हार को हाईकोर्ट में चुनौती, 4 दिसंबर को खुलेंगे चुनावी रिकॉर्ड

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Grandmother Murder Case
Bilaspur Grandmother Murder Case : बिलासपुर में मासूम को ले जाने का विरोध करने पर दादी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

Bilaspur Grandmother Murder Case  : इस वारदात के…

Raipur Child Abuse Case
Raipur Child Abuse Case : रायपुर में मासूम बच्चों से बेरहमी, सौतेला पिता और मां गिरफ्तार; बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

Raipur Child Abuse Case : आयोग ने 15…

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

Police Anti Drug Bike Rally
Police Anti Drug Bike Rally : नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकली छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस की बाइक रैली, DGP अरुण देव गौतम ने दिखाई हरी झंडी

Police Anti Drug Bike Rally : छत्तीसगढ़ और…

Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग
Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग

विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh Departmental TET) का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?