CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर सेंट्रल जेल के सामने काली-पट्टी बांधकर प्रदर्शन:जेल में हुई थी कुनबी समाज के पदाधिकारी से मारपीट, आरोपी शिक्षक पर FIR की मांग

रायपुर सेंट्रल जेल के सामने काली-पट्टी बांधकर प्रदर्शन:जेल में हुई थी कुनबी समाज के पदाधिकारी से मारपीट, आरोपी शिक्षक पर FIR की मांग

By Newsdesk Admin 29/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जून |

रायपुर में कुनबी समाज के पदाधिकारी श्याम देशमुख के साथ रायपुर सेंट्रल जेल में हुई मारपीट मामले में विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए रविवार को समाज के लोगों ने रायपुर सेंट्रल जेल के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्याम देशमुख को 4 जून को एक सामाजिक विवाद के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। वहां जेल में पदस्थ शिक्षक नेतराम नाकतोड़े ने बंदियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का एक पैर टूट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।

गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा

देशमुख ने बताया था कि मारपीट से पहले उन्हें धमकाया गया और उनकी पत्नी व बच्चों की तस्वीरें दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद जब वे गंज थाना पहुंचे, लेकिन 25 दिनों से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई।

प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जेल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह में एक पदस्थ कर्मी द्वारा बंदियों से हमला करवाना बेहद गंभीर अपराध है, और अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक पक्षपात का संकेत है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द FIR दर्ज नहीं हुई और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बता दें कि मारपीट की घटना के बाद समाज के लोगों ने गृहमंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद शिक्षक को निलंबित किया गया था। इस मामले में कुनबी समाज ने FIR दर्ज करने की मांग की है। लेकिन घटना के करीब एक महीने होने के बाद भी आरोपी शिक्षक पर FIR नहीं हुई है।

जेल के शिक्षक ने कैदियों से पिटवाया

कुनबी समाज के सचिव श्याम देशमुख, समाज के अध्यक्ष देवराज पारधी और पुरुषोत्तम तोंडरे 4 जून से न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद थे। तीनों 6 जून को देर शाम जेल से रिहा हुए। जेल से बाहर निकलने के बाद श्याम देशमुख सीधे अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अपने परिजनों को जेल के भीतर हुई मारपीट की घटना की जानकारी दी।

श्याम देशमुख ने पुलिस थाने पहुंचकर बताया कि, जेल के शिक्षक नेतराम नाकतोड़े ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही अन्य कैदियों से पिटाई करवाई। जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है।

समाज ने कहा पीड़ित को न्याय मिले

प्रदर्शनकारी समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा है कि यह केवल एक व्यक्ति पर अत्याचार का मामला नहीं, बल्कि न्यायिक और प्रशासनिक संवेदनहीनता का उदाहरण है। जेल के अंदर किसी को बर्बरता से वे मांग कर रहे हैं कि जेल प्रशासन और दोषी कर्मी पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले।

ये है प्रमुख मांगें:

  • श्याम देशमुख के साथ हुई मारपीट की FIR तुरंत दर्ज की जाए।
  • आरोपी शिक्षक नेतराम नाकतोड़े को तत्काल बर्खास्त कर गिरफ्तारी की जाए।
  • जेल में बंदियों के साथ होने वाले अत्याचारों पर उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।

You Might Also Like

Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में हाईलेवल बैठक, इंटेलिजेंस रिपोर्ट पर फोकस

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

Federation Cup Volleyball Final CG: खिताबी जंग आज, केरल बनाम तमिलनाडु

Sub Engineer Recruitment Exam CG: आज परीक्षा से दो घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थी…

Newsdesk Admin 29/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार जिले से सामने आए Balodabazar Elderly Rape…

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में हाईलेवल बैठक, इंटेलिजेंस रिपोर्ट पर फोकस

Amit Shah Naxal Review Meeting: केंद्रीय गृहमंत्री अमित…

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर 8 फरवरी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…

Federation Cup Volleyball Final CG: खिताबी जंग आज, केरल बनाम तमिलनाडु

सीजी भास्कर 8 फरवरी छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित…

Sub Engineer Recruitment Exam CG: आज परीक्षा से दो घंटे पहले पहुंचे अभ्यर्थी…

सीजी भास्कर 8 फरवरी व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Balodabazar Elderly Rape Case: असहाय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, मकान मालिक सहित दो गिरफ्तार

08/02/2026
छत्तीसगढ़

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में हाईलेवल बैठक, इंटेलिजेंस रिपोर्ट पर फोकस

08/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Form 7 Misuse SIR: मतदाता सूची से नाम हटाने की साजिश, दीपक बैज ने आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग

08/02/2026
खेलछत्तीसगढ़

Federation Cup Volleyball Final CG: खिताबी जंग आज, केरल बनाम तमिलनाडु

08/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?