CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चैतन्य बघेल के बाद कोल घोटाले में 100 करोड़ वसूलने वाला देवेंद्र गिरफ्तार, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल की तलाश जारी

चैतन्य बघेल के बाद कोल घोटाले में 100 करोड़ वसूलने वाला देवेंद्र गिरफ्तार, कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल की तलाश जारी

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 जुलाई। छत्तीसगढ़ में घोटालों के खिलाफ जांच एजेंसियां सक्रियता के साथ कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को जहां ईडी ने 3200 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है, वहीं ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने भी एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

टीम ने कोल घोटाले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि कोयला घोटाले में फरार आरोपी देवेंद्र डड़सेना को ईओडब्ल्यू-एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। देवेंद्र के खिलाफ कोर्ट ने पूर्व में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

आरोप है कि देवेंद्र ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के साथ मिलकर 100 करोड़ रुपये कोल लेवी की वसूली की थी।

अवैध रूप से वसूले गए इस राशि को राजनीतिक कार्यों में खर्च किया गया था। देवेंद्र डडसेना कांग्रेस नेता रामगोपाल का राजदार रहा है। मामले में रामगोपाल को भी ईडी ने आरोपी बनाया है। ईओडब्ल्यू को भी कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल की तलाश है।

ईओडब्ल्यू ने देवेंद्र को कोर्ट में पेशकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। इस मामले में आरोपित निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया अंतरिम जमानत पर छत्तीसगढ़ से बाहर रह रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने 6 आरोपियों को दी है जमानत

बता दें कि कांग्रेस सरकार के समय में हुए 570 करोड़ के कोयला घोटाले में इससे पहले 6 आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया है। कोयला घोटाले के मामले में supreme court ने इन्हें अंतरिम जमानत दी थी।मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद निलंबित आइएस रानू साहू, समीर बिश्नोई, सौम्या चौरसिया, रजनीकांत तिवारी समेत 6 आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया था। जिन्हें छत्तीसगढ़ से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।

Keshkal Ghat Bypass  : 308 करोड़ की मेगा परियोजना पर अरुण साव का सख्त एक्शन, बोले- अब नहीं रुकेगा काम
पति के murder का बनाया प्लान, Success भी रहा पर इस रिपोर्ट ने खोल दी पोल
Birthday विशेष : 15 घंटे खड़े रह MLA रिकेश लेते रहे बधाइयां, छतरियों की हुई बारिश, भोर तक चला कवि सम्मेलन, सैकड़ों सामाजिक संगठनों के पहुंचे प्रतिनिधि, Selfie लेने लगी होड़, एक हजार हेलमेट, 20 हजार रेनकोट, सैकड़ों कंबल ले पहुंचे लोग, दो सौ व्हील चेयर, 8 बैसाखी
Iran Israel Tension Impact: रायपुर से दुबई-अबूधाबी की 300 टिकटें रद्द, 54 यात्री अब भी फंसे
Fake Bracelet Fraud : सुनार को लगाते थे चूना, नकली ब्रेसलेट दे ली सोने की चेन… मां-बेटे गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?