सीजी भास्कर, 21 दिसंबर। मुंबई में आयोजित (Dhirubhai Ambani School Annual Function) ने इस बार भी स्टार-स्टडेड इवेंट का रूप ले लिया। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों के बच्चे पढ़ते हैं, और हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल के एनुअल फंक्शन में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा दिखाई दिया।
अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, करीना कपूर, करण जौहर, शाहिद कपूर, विद्या बालन और फराह खान तक, कई सितारों ने अपनी मौजूदगी से माहौल में चमक भर दी। इस बार का एनुअल फंक्शन न सिर्फ बच्चों की परफॉर्मेंस की वजह से चर्चा में रहा, बल्कि सेलेब्स के लुक्स, वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
आराध्या की परफॉर्मेंस देखने पहुंचे बच्चन परिवार
कार्यक्रम में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या की प्रस्तुति देखने पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने फैंस को खुश कर दिया। इससे भी ज्यादा उत्साह तब देखने को मिला जब दादू अमिताभ बच्चन (Dhirubhai Ambani School Annual Function) में नातिन आराध्या को चीयर करने पहुंचे। ऐश्वर्या की मां भी इस दौरान मौजूद थीं। लंबे समय बाद ऐश और अभिषेक को साथ देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर उत्साह भरे रिएक्शन साझा किए।
शाहरुख-गौरी और सुहाना की एंट्री ने खींचा ध्यान
शाहरुख खान, गौरी खान और सुहाना खान भी फंक्शन में शामिल हुए। उनके छोटे बेटे अबराम इसी स्कूल में पढ़ते हैं जिसने पिछले साल मंच पर परफॉर्म भी किया था। अबराम को चीयर करने पहुंचे परिवार को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित दिखे।
करीना कपूर समोसा खाते हुए वायरल
फंक्शन में करीना कपूर का एक मजेदार वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो को करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है, जिसमें करीना समोसे का मजा लेती नजर आईं। करण मजाक में कहते सुनाई दिए—”जो लोग सोचते हैं कि करीना डाइट पर हैं, वो देख लें!” यह वीडियो (Dhirubhai Ambani School Annual Function) की सबसे ज्यादा वायरल क्लिप्स में शामिल हो गया। करीना के साथ करण जौहर और करिश्मा कपूर भी पहुंचे। करीना के बेटे तैमूर और जेह, तथा करण जौहर के बच्चे यश और रूही भी इसी स्कूल में पढ़ते हैं।
शाहिद–मीरा और विद्या बालन भी दिखे स्टाइलिश अंदाज में
फराह खान, शाहिद कपूर मीरा राजपूत के साथ और विद्या बालन अपने ट्रेडिशनल लुक में फंक्शन में शामिल हुए। इन सेलिब्रिटीज़ ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के साथ मंचन का आनंद उठाया। धीरूभाई अंबानी स्कूल में हर साल आयोजित होने वाला यह एनुअल फंक्शन बच्चों के लिए यादगार यादें छोड़ता है और बॉलीवुड के लिए इसे एक पारिवारिक मिलन समारोह जैसा माना जाता है। इस बार इसकी चमक और सितारों के रंग (Dhirubhai Ambani School Annual Function) को और भी खास बना गए।





