CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » धोनी का ‘कैप्टन कूल’ अब हुआ लीगल ट्रेडमार्क, मिला अप्रूवल, कोई और नहीं कर पाएगा इस्तेमाल

धोनी का ‘कैप्टन कूल’ अब हुआ लीगल ट्रेडमार्क, मिला अप्रूवल, कोई और नहीं कर पाएगा इस्तेमाल

By Newsdesk Admin 30/06/2025
Share

सीजी भास्कर 30 जून। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनका लोकप्रिय नाम कैप्टन कूल अब कानूनी रूप से मिलने की पूरी उम्मीद है। धोनी ने हाल ही में “कैप्टन कूल” नाम के लिए ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन की अर्जी दी थी, जो अब स्वीकृत और विज्ञापित (advertised) कर दी गई है। यह ट्रेडमार्क धोनी ने खेल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सुविधाओं (training facilities) और स्पोर्ट्स कोचिंग सेवाओं के लिए क्लास 41 के तहत रजिस्टर करवाया है।

Contents
लेकिन धोनी की तरफ से यह दलील दी गई किक्यों है यह मामला खास?

यह ट्रेडमार्क न सिर्फ उनके नाम को कानूनी सुरक्षा देता है, बल्कि यह उनके ब्रांड वैल्यू और पहचान को भी और मजबूत करता है।

धोनी की वकील मानसी अग्रवाल ने इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह मामला दिखाता है कि पर्सनल ब्रांडिंग और पहचान से जुड़ी विशिष्टता कैसे कानूनी रूप से काम आती है, भले ही पहले से कोई समान ट्रेडमार्क मौजूद हो.धोनी के “कैप्टन कूल” ट्रेडमार्क को पहले ट्रेडमार्क एक्ट की धारा 11(1) के तहत आपत्ति मिली थी। इसका कारण था कि इस नाम से पहले ही एक ट्रेडमार्क रजिस्टर्ड था और नया ट्रेडमार्क लोगों में भ्रम पैदा कर सकता है।

लेकिन धोनी की तरफ से यह दलील दी गई कि

“कैप्टन कूल” नाम धोनी से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ है और इसे जनता, मीडिया और प्रशंसकों ने बड़े पैमाने पर अपनाया है।

कहा गया कि यह नाम अब सिर्फ एक उपनाम नहीं बल्कि धोनी की कमर्शियल पहचान बन चुका है।

धोनी की लोकप्रियता, मीडिया में कवरेज और प्रशंसकों की पहचान के कारण यह नाम अब किसी और के लिए भ्रम पैदा नहीं करेगा। धोनी की यह पहचान उस पहले ट्रेडमार्क से पहले से मौजूद है और कहीं अधिक मशहूर है।

ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने यह दलील स्वीकार की और माना कि “कैप्टन कूल” सिर्फ एक आम शब्द नहीं है बल्कि यह धोनी की पर्सनैलिटी, ब्रांड और छवि का हिस्सा है।

क्यों है यह मामला खास?

यह केस यह दिखाता है कि कोई व्यक्ति विशेष अपनी पहचान और छवि को ट्रेडमार्क के जरिए कानूनी सुरक्षा दिला सकता है। भले ही पहले से कोई समान नाम का ट्रेडमार्क मौजूद हो। धोनी के वकील ने कहा कि यह एक प्रभावशाली उदाहरण है, जिसमें किसी खिलाड़ी की पहचान को एक ब्रांड के तौर पर मान्यता दी गई है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक टीम इंडिया के कप्तान रहे थे। विकेट के पीछे से कूल अंदाज में मैच पलटने की उनकी क्षमता के कारण उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता था।

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन आईपीएल में वो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कप्तानी करते नजर आते हैं।

You Might Also Like

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

FSNL Strike Protest: निजीकरण के विरोध में भिलाई में उबाल, 30 मार्च को मुर्गा चौक पर महा-हड़ताल का ऐलान

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप

Hamals Employment Crisis: हथखोज में 400 हमाल परिवारों पर टूटा रोजी-रोटी का संकट, गोदाम ठप होने से बढ़ी परेशानी

Newsdesk Admin 30/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

छत्तीसगढ़ में पहली बार: निजी संस्था की 365…

FSNL Strike Protest: निजीकरण के विरोध में भिलाई में उबाल, 30 मार्च को मुर्गा चौक पर महा-हड़ताल का ऐलान

भिलाई नगर, 28 मार्च। फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड…

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

नई दिल्ली/भिलाई, 28 मार्च। देश की प्रमुख स्टील…

MPT Testing Facility: बीएसपी में शुरू हुई आधुनिक एमपीटी जांच सुविधा, रेल गुणवत्ता में होगा बड़ा सुधार

भिलाईनगर, 28 मार्च। भिलाई इस्पात संयंत्र में आधुनिक…

Suicide Note Case: पेंटर की मौत ने लिया नया मोड़, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और सट्टा गिरोह के गंभीर आरोप

भिलाई नगर, 28 मार्च। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिकस्वास्थ्य

भिलाई : दिव्यांगों के लिए ‘वरदान’ बन रही Shapath Foundation की हेल्पलाइन, 24 घंटे मिल रही है मदद

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

SAIL New Chairman: डॉ. अशोक कुमार पांडा बनेंगे सेल के नए CMD, इंटरव्यू के बाद नाम पर लगी मुहर

28/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Tribal Games Rising Star: 12 साल की सपना कोर्सा ने जज्बे से जीता दिल, संसाधनों की कमी के बावजूद दिखाई दम

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bilaspur Court Bomb Threat: तीसरी बार धमकी से दहशत, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां …

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?