सीजी भास्कर, 19 मार्च। बॉलीवुड में इन दिनों सिर्फ एक ही नाम गूंज (Dhurandhar 2 box office) रहा है – रणवीर सिंह और उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने ऐसा धमाका किया है कि खुद रणवीर के 16 साल के करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड टूट गया।
7 घंटे में इतिहास, सब रिकॉर्ड ध्वस्त
‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू शो के जरिए सिर्फ 7 घंटे में 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। खास बात ये है कि यह आंकड़ा रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन (Dhurandhar 2 box office) से ज्यादा है। शाम 5 बजे से शुरू हुए प्रीव्यू शो ने आधी रात तक ऐसा माहौल बनाया कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही सुपरहिट की नींव रख दी।
पहले पार्ट को भी छोड़ा पीछे
इससे पहले रणवीर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘धुरंधर’ थी, जिसने पहले दिन 28 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने तो फुल रिलीज से पहले ही उस रिकॉर्ड को धूल चटा दी।
रणवीर की टॉप ओपनिंग फिल्मों पर नजर
धुरंधर 2 (प्रीव्यू): 43 करोड़
धुरंधर: 28 करोड़
पद्मावत: 24 करोड़
सिंबा: 20.72 करोड़
गली बॉय: 19.40 करोड़
बॉक्स ऑफिस पर बनेगा नया इतिहास?
ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि ‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट डे कलेक्शन और भी बड़ा (Dhurandhar 2 box office) हो सकता है। अगर यही रफ्तार रही, तो फिल्म अपने पहले पार्ट के 1300 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ सकती है।
फैंस में जबरदस्त क्रेज
थिएटर्स के बाहर लंबी कतारें और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता नाम इस बात का संकेत है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।


