सीजी भास्कर, 26 दिसंबर। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी सिनेमाघरों (Dhurandhar ) में कल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया गया। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का काफी बज था। स्टारकास्ट ने फिल्म का जमकर प्रमोशन भी किया है
मगर फिर भी ये फिल्म पहले दिन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। क्रिसमस के हॉलीडे पर रिलीज हुई कार्तिक की फिल्म भी रणवीर सिंह की धुरंधर (Dhurandhar) की आंधी में उड़ गई है। फिल्म धुरंधर से क्लैश कार्तिक की फिल्म को भारी पड़ा है।
पहले दिन किया इतना कलेक्शन
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो खबरों के मुताबिक इसने पहले दिन सिर्फ 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से जितनी कमाई की थी उसके बाद ज्यादा इजाफा देखने को नहीं मिला है।
वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कुछ उछाल आ सकता है। तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। ये फिल्म आगे चलकर क्या कमाल दिखा पाती है ये देखना होगा।
(Dhurandhar) की आंधी में उड़ी फिल्म
रणवीर सिंह की धुरंधर लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए बैठी है 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। इसके आगे कोई फिल्म टिक नहीं पा रही है। क्रिसमस के हॉलीडे पर धुरंधर ने जमकर कमाई की है फिल्म ने क्रिसमस पर 26.50 करोड़ कमाए हैं।





