CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Digital Banking Training CG : अब तक 730 युवाओं ने सीखी डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेनदेन और साइबर सुरक्षा वित्तीय साक्षरता

Digital Banking Training CG : अब तक 730 युवाओं ने सीखी डिजिटल बैंकिंग, सुरक्षित लेनदेन और साइबर सुरक्षा वित्तीय साक्षरता

By Newsdesk Admin
29/11/2025
Share
Digital Banking Training CG
Digital Banking Training CG

सीजी भास्कर, 29 नवंबर।वर्तमान समय में साइबर धोखाधड़ी (Digital Banking Training CG) और वित्तीय ठगी के मामलों में बढ़ोतरी ने आम नागरिकों के लिए सतर्कता और जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बना दिया है। लोगों को इन खतरों से बचाने और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में कलेक्टर दीपक सोनी की पहल पर जिला-स्तरीय “अर्थशाला” (फाइनेंस लैब) स्थापित की गई है।

Contents
  • (Digital Banking Training CG) युवाओं में बढ़ी वित्तीय शिक्षा की रुचि
  • व्यावहारिक वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा
  • वास्तविक वित्तीय स्थितियों पर आधारित प्रशिक्षण
  • नागरिक होंगे अधिक सुरक्षित, अधिक जागरूक

यह फाइनेंस लैब नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, साइबर सुरक्षा जागरूकता, आधुनिक वित्तीय प्रणाली और डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking Training CG) से संबंधित प्रशिक्षित कर रही है। फाइनेंस लैब का संचालन 2 नवम्बर 2025 से पण्डित चक्रपाणि शुक्ल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में किया जा रहा है।

(Digital Banking Training CG) युवाओं में बढ़ी वित्तीय शिक्षा की रुचि

फाइनेंस लैब की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शुरू होने के एक महीने के भीतर ही लगभग 730 युवा इससे जुड़ चुके हैं। यह संख्या इस बात को दर्शाती है कि वित्तीय शिक्षा, सुरक्षित व्यवहार और डिजिटल बैंकिंग के प्रति युवाओं में रुचि तेजी से बढ़ रही है (Financial Literacy Chhattisgarh)। लैब में शामिल युवा न सिर्फ वित्तीय अवधारणाएँ समझ रहे हैं, बल्कि जिम्मेदार, सुरक्षित और सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित कर रहे हैं।

व्यावहारिक वित्तीय शिक्षा को बढ़ावा

फाइनेंस लैब का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को व्यावहारिक वित्तीय शिक्षा से जोड़ना है। आज के समय में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है; वास्तविक जीवन में उपयोग होने वाली वित्तीय समझ भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इसी सोच के साथ फाइनेंस लैब को इस प्रकार तैयार किया गया है कि छात्र खेलों, गतिविधियों और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से वित्तीय अवधारणाएँ सरलता से सीख सकें (Balodabazar Finance Lab)। लैब का विशेष फोकस ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को डिजिटल सुरक्षा, बजट प्रबंधन, बचत जागरूकता और निवेश की मूलभूत समझ दिलाना है।

वास्तविक वित्तीय स्थितियों पर आधारित प्रशिक्षण

फाइनेंस लैब एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें छात्र, निवेशक और आम नागरिक वास्तविक वित्तीय परिदृश्यों के साथ अभ्यास कर सकते हैं। यह उन्हें बजट बनाना, बचत करना, बीमा और निवेश से संबंधित निर्णय लेना और वित्तीय धोखाधड़ी की पहचान करना सिखाता है। बिजनेस और स्टार्टअप में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए लक्ष्य कक्ष, आकांक्षा कक्ष, और उड़ान कक्ष निर्मित किए गए हैं, जहाँ विशेषज्ञ उन्हें उद्यमिता, आर्थिक योजना और मार्केट व्यवहार की जानकारी देंगे। समूह गतिविधियों के माध्यम से ऑक्शन प्रक्रिया जैसे विषय भी सिखाए जा रहे हैं, ताकि युवा भविष्य की जटिल वित्तीय स्थितियों को संभाल सकें (Cyber Security Awareness)। यह पहल ग्रामीण अंचल के युवाओं को विशेष रूप से सशक्त बना रही है, जो पहले ऐसी सुविधाओं से वंचित रहते थे।

नागरिक होंगे अधिक सुरक्षित, अधिक जागरूक

फाइनेंस लैब के माध्यम से प्रतिभागियों को

सही और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन करना,

साइबर फ्रॉड, फिशिंग, एटीएम स्कैम और फर्जी निवेश योजनाओं से बचना,

सही निवेश और वित्तीय प्रबंधन की समझ प्राप्त करना,

आधुनिक तकनीक और सुरक्षित वित्तीय सेवाओं से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

यह पहल न केवल युवाओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि पूरी जिले की वित्तीय सुरक्षा और जागरूकता को मजबूती देगी। बलौदाबाजार की यह फाइनेंस लैब भविष्य में पूरे प्रदेश और देश के लिए एक आदर्श मॉडल सिद्ध हो सकती है।

लव ट्रायंगल बना खून की वजह: युवती के सामने चाकू मारकर युवक की हत्या, आरोपी फरार
Elephant Calf Death in Raigarh : रायगढ़ में फिर हाथी शावक की मौत, दो विशाल चट्टानों के बीच फंसा मिला शव
World Habitat Day Bhilai : भिलाई में वर्ल्ड हैबिटेट डे पर तकनीकी परिचर्चा, विशेषज्ञों ने शहरी संकट और समाधान पर रखे विचार
Liquor Scam Chhattisgarh : लखमा के करीबी अवधेश ने बस्तर के सात जिलों में चलाया शराब का नेटवर्क, 300 करोड़ कमाए
Sakti Minor Student Assault : मंदिर के पीछे ले जाकर पीटा, VIDEO वायरल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Trailer Driver Robbery Case
Raigarh Trailer Driver Robbery Case : रायगढ़ में चाकू दिखाकर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

Raigarh Trailer Driver Robbery Case : Raigarh Trailer…

Sonia Gandhi Autobiography
Sonia Gandhi Autobiography : सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, आत्मकथा ‘बिलॉन्ग: ए जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक की साझा

Sonia Gandhi Autobiography : सोनिया गांधी कांग्रेस की…

Raipur Businessman Deepak Mittal Death
Raipur Businessman Deepak Mittal Death : चंडीगढ़ के होटल में रायपुर के कारोबारी की संदिग्ध मौत, कमरे से शराब, दवाइयां और 5 लाख रुपये बरामद

Raipur Businessman Deepak Mittal Death : होटल प्रबंधन…

Arshdeep Singh T20 Wickets Record
Arshdeep Singh T20 Wickets Record : अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर, T20 इंटरनेशनल में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड

Arshdeep Singh T20 Wickets Record  : ऐसे में…

Sirpur UNESCO World Heritage : छत्तीसगढ़ के सिरपुर को मिली वैश्विक पहचान, UNESCO की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल

Sirpur UNESCO World Heritage : केंद्रीय संस्कृति एवं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?