CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Divya Pravachan Bhilai : मनुष्य का शरीर पानी के बुलबुले के समान क्षणभंगुर है : सुश्री श्रीश्वरी देवी

Divya Pravachan Bhilai : मनुष्य का शरीर पानी के बुलबुले के समान क्षणभंगुर है : सुश्री श्रीश्वरी देवी

By Newsdesk Admin 06/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जनवरी। वैशाली नगर स्थित कालीबाड़ी प्रांगण में 5 से 18 जनवरी तक आयोजित 14 दिवसीय दिव्य प्रवचन (Divya Pravachan Bhilai) का शुभारंभ सोमवार को हुआ।

प्रथम दिवस दिव्य दार्शनिक वक्ता सुश्री श्रीश्वरी देवी ने “मैं कौन, मेरा कौन?” विषय पर सारगर्भित प्रवचन देते हुए कहा कि केवल मनुष्य ही ऐसा जीव है जो ईश्वर को जानकर माया से पार जा सकता है।

प्रवचन के दौरान उन्होंने मानव देह के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वेद, रामायण, पुराण, श्रीमद्भगवद्गीता एवं गुरुग्रंथ साहिब के उदाहरण प्रस्तुत किए।

उन्होंने कहा कि चौरासी लाख योनियों में केवल मनुष्य शरीर ही ऐसा है, जिसमें ज्ञान, विवेक और पुरुषार्थ की क्षमता निहित है। इसी कारण स्वर्ग के देवी-देवता भी मनुष्य शरीर को पाने की कामना करते हैं।

सुश्री श्रीश्वरी देवी (Divya Pravachan Bhilai) ने बताया कि मनुष्य शरीर से किए गए कर्मों का फल निश्चित रूप से प्राप्त होता है। अच्छे कर्म से स्वर्ग, बुरे कर्म से नर्क, कर्मों से ऊपर उठकर मोक्ष और भक्ति के माध्यम से परमानंद की प्राप्ति संभव है। जबकि अन्य योनियों में किए गए कर्मों का फल नहीं मिलता, इसलिए वहां जीव अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाता।

उन्होंने देवताओं के स्वरूप पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि देवता भी जीव ही हैं, जो पुण्य कर्मों के फलस्वरूप स्वर्ग को प्राप्त करते हैं। किंतु पुण्य क्षीण होने पर उन्हें पुनः मृत्युलोक में आना पड़ता है। इसलिए केवल स्वर्ग की कामना ही अंतिम लक्ष्य नहीं हो सकती।

https://www.facebook.com/share/r/17KJ3tED8H

प्रवचन के अंत में उन्होंने मानव जीवन की नश्वरता को रेखांकित करते हुए कहा कि मनुष्य का शरीर पानी के बुलबुले के समान क्षणभंगुर है। यह कब साथ छोड़ दे, इसका कोई भरोसा नहीं है। इसलिए दुर्लभ मनुष्य शरीर प्राप्त होने पर आलस्य त्याग कर तुरंत जीवन के परम लक्ष्य भक्ति और आत्मबोध की ओर अग्रसर होना चाहिए, अन्यथा जीव को पशु, पक्षी, कीट-पतंग जैसी हीन योनियों में करोड़ों जन्मों तक भटकना पड़ सकता है।

You Might Also Like

Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

NHAI Feasibility Study : बिलासपुर को जाम से बड़ी राहत! 32 किमी रिंग रोड परियोजना को नितिन गडकरी की सहमति

CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Bilaspur Brown Sugar Case : ऑपरेशन प्रहार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक दबोचे

Contaminated Water Raipur: सीवरेज मिक्स पानी से कमल विहार में हाहाकार, घरों तक पहुंचा बदबूदार पेयजल

Newsdesk Admin 06/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajpal Yadav Legal Case
Rajpal Yadav Legal Case : 9 करोड़ कर्ज, 13 दिन जेल… फिर भी बुलंद हौसले: राजपाल यादव बोले- ‘राजा तो राजा ही रहता है’

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। बॉलीवुड के चर्चित कॉमेडी…

Soumya Chaurasia Conditional Bail
Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब…

NHAI Feasibility Study
NHAI Feasibility Study : बिलासपुर को जाम से बड़ी राहत! 32 किमी रिंग रोड परियोजना को नितिन गडकरी की सहमति

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। शहर की बढ़ती ट्रैफिक…

CG Krishak Unnati Yojana DBT
CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। होली से ठीक पहले…

Bilaspur Brown Sugar Case
Bilaspur Brown Sugar Case : ऑपरेशन प्रहार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक दबोचे

सीजी भास्कर, 28 फरवरी। न्यायधानी में नशे के…

You Might Also Like

Soumya Chaurasia Conditional Bail
छत्तीसगढ़

Soumya Chaurasia Conditional Bail : शराब घोटाला केस में सौम्या चौरसिया को राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

28/02/2026
NHAI Feasibility Study
छत्तीसगढ़

NHAI Feasibility Study : बिलासपुर को जाम से बड़ी राहत! 32 किमी रिंग रोड परियोजना को नितिन गडकरी की सहमति

28/02/2026
CG Krishak Unnati Yojana DBT
छत्तीसगढ़

CG Krishak Unnati Yojana DBT : होली से पहले खेतों में खुशहाली की बारिश, 25 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़, 263 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार

28/02/2026
Bilaspur Brown Sugar Case
अपराधछत्तीसगढ़

Bilaspur Brown Sugar Case : ऑपरेशन प्रहार, सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक दबोचे

28/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?