CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » माफी मांगें डीके शिवकुमार… RSS का गीत गाने से कांग्रेस में दो फाड़

माफी मांगें डीके शिवकुमार… RSS का गीत गाने से कांग्रेस में दो फाड़

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

सीजी भास्कर 26 अगस्त। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के सामने मुश्किल खड़ी होती जा रही है।

दरअसल, राज्य विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गीत गाया, जोकि पार्टी के नेताओं को नागवार गुजरा है. पार्टी के भीतर विरोध के सुर पनपने लग गए हैं।

इसको लेकर वरिष्ठ नेता और कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने उपमुख्यमंत्री शिवकुमार से माफी मांगने का मांग की है।

दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान हरिप्रसाद ने कहा कि उपमुख्यमंत्री के तौर पर आरएसएस का राष्ट्रगान गाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर उपमुख्यमंत्री शिवकुमार के लिए ऐसा करना ठीक नहीं था। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 

हरिप्रसाद ने कहा, ‘बीजेपी स्वाभाविक रूप से ऐसे घटनाक्रमों का स्वागत करेगी. देश में आरएसएस पर तीन बार प्रतिबंध लगाया जा चुका है। अगर वह उपमुख्यमंत्री के तौर पर यह गीत गाते, तो कोई आपत्ति नहीं होती। सरकार सभी की होती है, अच्छे लोगों की, आरएसएस के सदस्यों की और यहां तक कि तालिबानियों की भी, लेकिन वह (शिवकुमार) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर आरएसएस का गीत नहीं गा सकते. ऐसे में उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘आरएसएस के सदस्य महात्मा गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार थे. इस पृष्ठभूमि में शिवकुमार को माफी मांगनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि आरएसएस का गीत गाने का संदेश किसके लिए है।

शिवकुमार किसान, व्यापारी, राजनेता सहित कई भूमिकाएं निभाते हैं, लेकिन महात्मा गांधी की हत्या करने वाले संगठन का गीत गाकर संदेश किसी तक भी पहुंच सकता है।

वहीं, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक केएन राजन्ना ने कहा कि पार्टी में शिवकुमार के लिए अलग नियम लागू होते हैं।

शिवकुमार के करीबी ने किया बचाव

राजन्ना ने कहा, ‘वह आरएसएस का गीत गा सकते हैं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और महाकुंभ मेले में भी शामिल हो सकते हैं, भले ही यह पार्टी के हितों के खिलाफ हो।’

शिवकुमार के करीबी सहयोगी कांग्रेस विधायक एच.डी. रंगनाथ ने उनका बचाव करते हुए कहा, ‘यह एक बंद अध्याय है। विधानसभा के मानसून सत्र में शिवकुमार द्वारा इसे गाए जाने के बाद मैंने इसका अर्थ जांचा और पाया कि यह बस उस धरती को नमन करने के बारे में है जिसने आपको जन्म दिया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष है, लेकिन अच्छी बातों को मान्यता दी जानी चाहिए। कांग्रेस और आरएसएस की विचारधाराएं कभी मेल नहीं खाएंगी।

एटा में पहली कक्षा की बच्ची की अनोखी चाल: खुद गढ़ी किडनैपिंग की कहानी, पुलिस भी रह गई हैरान
Religious Conversion Clash Chhattisgarh : सुबह-सुबह गांव में टूटी शांति, घर जले, लोग पिटे – धर्म को लेकर भड़का बवाल
‘भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन…’, PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखी चिट्ठी; भारत आने का दिया न्योता
बड़ी खबर: कलेक्टर को घूस देने के आरोप में अडानी ग्रुप का एक बड़ा अफसर गिरफ्तार, मिठाई के डिब्बे में दिया था 2 लाख कैश
Chhattisgarh Budget Session: सदन में वित्तीय स्वीकृति पर आमने-सामने सरकार–विपक्ष, जवाबों से भड़का वॉकआउट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : अब आरोपी से…

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 :फ्लू जैसे लक्षण…

Narendra Modi Cabinet Reshuffle
Narendra Modi Cabinet Reshuffle : मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, युवा चेहरों को मिल सकता है मौका!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में संभावित फेरबदल…

America Data Leak : अमेरिका में 15 करोड़ लोगों का डेटा लीक होने का दावा, ड्राइविंग लाइसेंस समेत पहचान दस्तावेज डार्क वेब पर बिकने की खबर

अमेरिका में बड़े पैमाने पर डेटा लीक का…

Raigarh Police Arrest
Raigarh Police Arrest : पानी के छींटे पर विवाद, युवक पर दो बार फायरिंग कर भागा आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने ग्वालियर से दबोचा

सड़क पर बारिश के पानी के छींटे पड़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?