CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बैडमिंटन खेलते हुए डॉक्टर को हार्ट अटैक, एक दिन पहले पोस्ट में लिखा था – ‘पुराने नहीं जाएंगे तो नए कहां से आएंगे’

बैडमिंटन खेलते हुए डॉक्टर को हार्ट अटैक, एक दिन पहले पोस्ट में लिखा था – ‘पुराने नहीं जाएंगे तो नए कहां से आएंगे’

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मार्च |

Contents
  • अगले सप्ताह पोती से मिलने जाने वाले थे स्वीडन
  • गायन के शौकीन थे डाॅ. श्रीवास्तव
  • पुराने नहीं जाएंगे तो नए कहां से आएंगे
  • बैडमिंटन खेलते-खेलते दवा व्यापारी की भी हुई थी मौत
  • खेलते समय दिल को चाहिए अधिक खून

 शहर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनुराग श्रीवास्तव(64) को बैडमिंटन खेलते-खेलते सोमवार सुबह अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। वह रोजाना की तरह होटल सायाजी में बैडमिंटन खेल रहे थे। दो राउंड खेलने के बाद वह थक गए और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद वह बेसूध हो गए। साथी डाॅक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया और खून पतला करने की दवाई भी उन्हें खिलाई। लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद वह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

  • परिवार की सहमति से एमवाय अस्पताल में नेत्रदान किया। साथी सीए विक्रम गुप्ते ने बताया कि डाॅ. श्रीवास्तव को हृदय से संबंधी कोई समस्या नहीं थी।
  • दो-तीन महीने पहले ही उनकी स्पाइन की सर्जरी हुई थी, लेकिन वह स्वस्थ हो गए थे। उन्हें उच्च रक्तचाप था, जिसकी दवाई भी वह नियमित लेते थे।
  • हमारा एक ग्रुप बना हुआ है जो करीब 20 वर्ष से रोजाना बैडमिंटन खेलने के लिए आता है। डाॅ. श्रीवास्तव आपरेशन के बाद कुछ माह तक खेलने नहीं आए थे, दो सप्ताह से ही वह वापस खेलने आए थे।

अगले सप्ताह पोती से मिलने जाने वाले थे स्वीडन

  • डाॅ. श्रीवास्तव का बड़ा बेटा स्वीडन में स्टार्टअप चलाता है।
  • उसे कुछ दिन पहले ही बेटी हुई है। डाॅ. श्रीवास्तव की पत्नी भी देखभाल के लिए वहीं रहती है।
  • वह भी अगले सप्ताह खुद भी पोती से मिलने के लिए स्वीडन जाने वाले थे।
  • वहीं छोटा बेटा डाॅ. प्रांजल आर्मी में है, वह सूचना के बाद भोपाल से इंदौर पहुंच गया है।
  • इनका अंतिम संस्कार स्वीडन से पत्नी और बेटे के आने के बाद मंगलवार को होगा।

गायन के शौकीन थे डाॅ. श्रीवास्तव

डाॅ. श्रीवास्तव गायन के शौकीन थे, वह डाॅक्टरों द्वारा बनाए गए ””स्पंदन”” समूह का भी हिस्सा थे। इनके बैचमेट डाॅ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में स्पंदन कार्यक्रम में भाग लिया था और कुछ महीने पहले चार गाने गाए थे।

पुराने नहीं जाएंगे तो नए कहां से आएंगे

बता दें कि उन्होंने रविवार को ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था पुराने नहीं जाएंगे तो नए कहां से आएंगे, पेड़ कब तक पीले पत्ते संभालते जाएंगे।

बैडमिंटन खेलते-खेलते दवा व्यापारी की भी हुई थी मौत

फरवरी माह में साउथ तुकोगंज निवासी अमित चेलावत (45) की भी बैडमिंटन खेलते समय मौत हो गई थी। जब उन्हें सीने में दर्द हुआ तो वे एक तरफ हटकर बैठ गए। कुछ देर बाद उन्हें चक्कर आने लगे। उनके साथियों ने सीपीआर दिया, जिसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए होश आया। जब उनके साथियों ने उन्हें तत्काल उपचार के तौर पर सोरबिट्रेट की गोली देने की कोशिश की, तो उन्होंने जैन परंपरा नवकारसी का हवाला देते हुए मना कर दिया था।

खेलते समय दिल को चाहिए अधिक खून

  • ह्रदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष पोरवाल ने बताया कि जब भी हम कोई व्यायाम या खेल खेलते हैं तो इस दौरान हार्ट को ब्लड अधिक लगता है। क्योंकि इसकी धड़कन बढ़ जाती है।
  • ऐसे में पुराने ब्लाॅकेज होते हैं, जो पहले से पता नहीं होते हैं। ब्लाॅकेज के कारण दो अवस्था होती है। पहली इलेक्ट्रिक गतिविधि असमान्य होना, इसके कारण हार्ट रूक जाता है।
  • दूसरा हार्ट की मांसपेशियों को ब्लड नहीं मिलता है तो अटैक आ जाता है। इस अवस्था में तुरंत सीपीआर की आवश्यकता होती है। जितनी शरीर की क्षमता होती है, उतनी देर ही हमें खेलना चाहिए।
  • जो व्यक्ति कहता है कि रोजाना व्यायाम करता हूं तो स्वस्थ हूं। लेकिन उसे इसीजी, टीएमटी की जांच करवाना चाहिए।
  • भूखे पेट रहने के कारण ग्लुकोज का स्तर कम हो सकता है। यदि भूखे पेट रहते हैं और व्यायाम करते हैं तो शुगर काफी कम हो जाती है। इससे भी यह हो सकता है।

युद्ध के दौरान ब्लैकआउट क्या होता है…? गाड़ियों की लाइट पर काले रंग से लेकर घर की बत्ती तक लागू होते हैं ये नियम
सेप्टिक टैंक से एक-दो नहीं निकली 4-4 लाशें, देखने वालों के उड़े होश, 1 जनवरी को न्यू ईयर मनाने निकले चारों युवक हुए थे लापता, कल रात खुदाई कर पुलिस टीम ने निकाली लाशें
शादी से देर रात लौट रही कार को ट्रक ने मारी ठोकर, 4 की मौत 2 घायल
Durg BrEaKiNg News : दुर्ग जिले में बाढ़ में फंसे 4 बच्चों समेत 12 लोगों का SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू, देखिए विडियो रात भर होते रहे प्रयास
Uttar Pradesh: अलीनगर पुलिस और RPF की संयुक्त कार्रवाई: फिर शराब तस्करी का खुलासा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Livelihood
AI Livelihood : बलरामपुर में AI से रोजगार की नई पहल, प्रिज्मा AI के साथ हुआ समझौता

बलरामपुर जिले में महिलाओं और ग्रामीण युवाओं को…

Bilaspur Education Department
Bilaspur Education Department : युक्तियुक्तकरण और पदोन्नति में अनियमितता का मामला, बिलासपुर में जूनियर अकाउंटेंट निलंबित

युक्तियुक्तकरण और संशोधित पदोन्नति प्रकरण में कथित अनियमितता…

Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून
Monsoon 2026 : बारिश ने दिया बड़ा धोखा, 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर मानसून

कमजोर मानसून (Monsoon 2026) का असर अब खेतों…

Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए
Royal Enfield Himalayan 440 : बंपर डिमांड से इस बाइक की बंद करनी पड़ी, 6 महीने की वेटिंग, कीमत और फीचर्स जानिए

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440)…

Employee Protest
Employee Protest : डीए-डीआर और एरियर्स समेत 8 मांगों को लेकर बिलासपुर में कर्मचारियों का प्रदर्शन

बिलासपुर में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?