CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ पुलिस में SDOP पर डॉक्टर की पत्नी ने लगाया बलात्कार का आरोप, FIR दर्ज, घर में घुसकर पीटा भी, दुर्ग पुलिस कर रही मामले की जांच

छत्तीसगढ़ पुलिस में SDOP पर डॉक्टर की पत्नी ने लगाया बलात्कार का आरोप, FIR दर्ज, घर में घुसकर पीटा भी, दुर्ग पुलिस कर रही मामले की जांच

By Newsdesk Admin 22/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 दिसंबर। छत्तीसगढ़ पुलिस में सुकमा में पदस्थ एसडीओपी पर दुर्ग के एक डॉक्टर की पत्नी ने रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी पीड़ित महिला का रिश्तेदार भी है इसलिए उसका उनके घर में आना-जाना लगा रहता था। आरोपी ने पहले महिला को पीटा फिर दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद दुर्ग के मोहन नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दुर्ग पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। महिला के आरोपों की जांच की जा रही है। अभी तक आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस में एसडीओपी तोमेश वर्मा सुकमा जिले के जगरगुंडा में पदस्थ हैं। पीड़ित महिला के मुताबिक जुलाई 2020 में प्लॉट खरीदने के सिलसिले में घर आए थे। अपने परिवार के साथ उनके घर में रुके भी थे। इसी दौरान महिला को देखकर तोमेश की नीयत बिगड़ी।

पीड़िता का आरोप है कि, 4 महीने पहले 31 अगस्त 2024 को शाम 7:30 बजे तोमेश उसके घर पहुंचा। उस दिन महिला घर पर अकेली थी। उसका डॉक्टर पति किसी काम से पाटन और बेटा ट्यूशन गया था। महिला ने तोमेश से कहा कि घर में कोई नहीं है, इसके बाद भी वह जबरन घर में घुस गया। पीड़िता ने बताया कि घर में घुसते ही एसडीओपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट की और जबरन संबंध बनाए। रेप की वारदात के बाद तोमेश वहां से भाग गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसका पति पाटन से लौटा तो उसने पूरी आपबीती बताई। पति-पत्नी ने पहले तो यह सोचकर बात दबाई कि इससे बदनामी होगी लेकिन उस वारदात के बाद महिला एकदम चुपचाप रहने लगी। महिला किसी से ढंग से बातचीत भी नहीं करती थी। यह सब देखकर पति ने उसे थाने में एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इसके बाद पति-पत्नी दोनों मोहन नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Newsdesk Admin 22/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

03/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?