CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Domestic Violence Case : पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, बेटियों को दे दी जहर खाने की धमकी

Domestic Violence Case : पति की हैवानियत, पत्नी के सिर पर मारा हथौड़ा, बेटियों को दे दी जहर खाने की धमकी

By Newsdesk Admin 02/12/2025
Share
Domestic Violence Case
Domestic Violence Case

सीजी भास्कर, 2 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना (Domestic Violence Case) सामने आई है, जहां नशे की लत ने एक पति को दरिंदे में बदल दिया। ग्राम तरदा, उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाले राइमंड प्रकाश जांगड़े ने नशे की हालत में अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) पर लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया।

इस हमले में कविता बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। घटना के बाद राइमंड ने अपनी दो बेटियों को भी गोली खाने के लिए उकसाया, जिससे परेशान होकर बड़ी बेटी ने गोली खा ली और उसकी तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, राइमंड का विवाह करीब 20 साल पहले बेंदरकोना निवासी कविता बाई से हुआ था। खेती-किसानी कर वह परिवार का पालन-पोषण करता था, लेकिन बुरी संगत के कारण वह नशे का आदी हो गया और लगातार पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी शक और नशे के चलते अक्सर घर में विवाद होता था। घटना वाले दिन भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पीछे से पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे खून का फव्वारा छूट पड़ा और कविता बाई वहीं गिर पड़ीं।

मां की हालत देखकर दोनों बेटियां और बेटा भयभीत हो गए। वे किसी तरह पिता की पकड़ से बचकर भागते हुए अपने परिजनों के घर पहुंचे। उधर, सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी प्रभारी विश्वनारायण चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता का बयान दर्ज किया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।

पत्नी पर हमला (Domestic Violence Case) करने के बाद भी राइमंड का गुस्सा थमा नहीं। उसने घर में रखी गोलियां बेटियों को दीं और कहा कि यदि वे उसकी असली बेटियां हैं तो गोली खा लें। रोजाना झगड़े और पिता की हैवानियत से तंग आकर बड़ी बेटी ने गोली खा ली, जिसके बाद उसकी तबीयत भी बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राइमंड का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उस पर पहले हत्या का मामला दर्ज हो चुका है और वह चचेरे भाई की हत्या के आरोप में जेल की सजा काटकर करीब चार साल पहले रिहा हुआ था। विवाहिता के परिजनों ने आरोपी राइमंड के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

You Might Also Like

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

Bride Refused Marriage : जयमाल में खुला राज, दूल्हे की कटी अंगुली देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लौटी बरात

Newsdesk Admin 02/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fake Land Registry Balodabazar: छत्तीसगढ़ के Balodabazar जिले…

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh : मध्य पूर्व में…

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

सीजी भास्कर, 14 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

सीजी भास्कर, 14 मार्च। किसानों को उनके भूमि…

Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

सीजी भास्कर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

DEd Candidates Protest Raipur: 81वें दिन दंडवत प्रणाम करते विधानसभा घेराव को निकले अभ्यर्थी, रास्ते में पुलिस ने रोका

14/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Child Abuse In Lucknow : 5 साल के बच्चे की मौत से सनसनी, सौतेली मां और पिता पर हत्या का आरोप

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?