CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Donald Trump: सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम का पेमेंट! ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो अपनी जेब से दूंगा

Donald Trump: सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम का पेमेंट! ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो अपनी जेब से दूंगा

By Newsdesk Admin
22/03/2025
Share

अमेरिका , 22 मार्च 2025 :

Donald Trump on Sunita Williams: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (21 मार्च) को एक बयान में कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर अप्रत्याशित रूप से बढ़े हुए प्रवास के लिए ओवरटाइम वेतन नहीं मिला. रिपोर्ट के अनुसार, दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को 286 दिनों के लिए कुल $1,430 (प्रति दिन $5) का भुगतान मिलना था, लेकिन ये अब तक नहीं दिया गया.

डोनाल्ड ट्रंप ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा ‘किसी ने मुझे ये नहीं बताया. अगर जरूरत पड़ी तो मैं अपनी जेब से भुगतान करूंगा.’ उन्होंने आगे कहा कि ये रकम बहुत ज्यादा नहीं है और अंतरिक्ष यात्रियों ने जो झेला उसके मुकाबले तो ये बहुत कम है.

ट्रंप ने SpaceX और एलन मस्क की तारीफ की

ट्रंप ने SpaceX और उसके सीईओ एलन मस्क की सराहना की, जिन्होंने विलियम्स, विल्मोर, निक हेग और रूसी एस्ट्रोनॉट अलेक्जेंडर गोर्बुनोव को सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने में मदद की. ये सभी बुधवार (19 मार्च) सुबह SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के जरिए फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में लैंड हुए.

तकनीकी खामियों की वजह से हुई देरी

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जो बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल के टेस्ट पायलट थे. उनको आठ दिन के मिशन पर भेजा गया था, लेकिन ये नौ महीने से ज्यादा समय तक वहां फंसे रह गए. इस दौरान उनके स्पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक्स और थ्रस्टर फेलियर जैसी गंभीर तकनीकी समस्याएं सामने आईं जिसके चलते उन्हें वापस नहीं लाया जा सका. ट्रंप ने कहा ‘अगर हमारे पास एलन मस्क न होते तो वे काफी लंबे समय तक वहां फंसे रह सकते थे. शरीर नौ-दस महीने के बाद कमजोर पड़ने लगता है और 14-15 महीनों के बाद स्थिति और खराब हो सकती थी.’

ट्रंप ने टेस्ला पर हमलों का किया जिक्र

ट्रंप ने अपने बयान में एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का भी जिक्र किया और कहा कि ये हाल ही में कुछ हमलों और तोड़फोड़ का शिकार हुई है. उन्होंने इन घटनाओं की तुलना 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में हुए दंगों से की. ट्रंप के इस बयान के बाद ये मामला चर्चा का विषय बन गया है, लेकिन अभी तक नासा या अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कई बड़े मुठभेड़ों में शामिल छत्तीसगढ़ में 2 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Resolve against terrorism remains unwavering : ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी
आधी रात हत्‍यारे पोते की जलती चिता में कूदकर दादा ने दी जान, पत्‍नी को कुल्‍हाड़ी से काट खुद फांसी लगा ली थी
गोपाल खेमका हत्याकांड में कई ठिकानों पर STF का छापा, हिरासत में 2 लोग, कौन है शूटर?
Bhimashankar Jyotirlinga Temple : 1 जनवरी से बंद रहेगा भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, दर्शन से पहले जान लें पूरी जानकारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Adani BSP Rail Mill Controversy
Adani BSP Rail Mill Controversy : भूपेश बघेल का दावा-BSP रेल मिल पर अडानी की नजर, बिक्री की खबरों पर उठाए सवाल

Adani BSP Rail Mill Controversy : इस मामले…

Surguja Murder Case
Surguja Murder Case : सरगुजा में मामूली विवाद के बाद पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Surguja Murder Case : पुलिस ने आरोपी की…

CG RERA Fine
CG RERA Fine : बिना RERA पंजीयन जमीन बेचने पर कार्रवाई, कारोबारी राजीव सोनी पर ₹25 लाख का जुर्माना

CG RERA Fine : CG-RERA ने आम लोगों…

Chhattisgarh Hockey League
Chhattisgarh Hockey League : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज से आगाज, पहले मैच में भिड़ेंगी रायपुर और बिलासपुर की टीमें

Chhattisgarh Hockey League :लीग की टैगलाइन ‘चलो रे…

Bhilai Municipal Election 2026
Bhilai Municipal Election 2026 : भिलाई निगम चुनाव की तैयारी तेज, कल्याण कॉलेज में बनेगा स्ट्रांग रूम

भिलाई नगर निगम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?