CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dongargarh Student Assault Case : सातवीं कक्षा के छात्र को मारा थप्पड़, कान की सुनने की शक्ति गई, दो शिक्षिकाओं पर FIR

Dongargarh Student Assault Case : सातवीं कक्षा के छात्र को मारा थप्पड़, कान की सुनने की शक्ति गई, दो शिक्षिकाओं पर FIR

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
Dongargarh Student Assault Case
Dongargarh Student Assault Case

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। खालसा पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सार्थक सहारे के साथ हुई मारपीट (Dongargarh Student Assault Case) का मामला गंभीर रूप ले चुका है। आरोप है कि शिक्षिका प्रियंका सिंह द्वारा थप्पड़ मारने से छात्र के कान की सुनने की क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत डोंगरगढ़ थाना में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दो शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला धारा 117/2 और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है।

Contents
  • स्कूल पर मामले को दबाने का आरोप
  • (Dongargarh Student Assault Case) कान की नसें क्षतिग्रस्त

घटना डोंगरगढ़ में 2 जुलाई की है। बताया गया कि पढ़ाई के दौरान सार्थक अपनी किताब निकालने में कुछ देर कर रहा था। क्लास टीचर नम्रता साहू ने नाराज होकर दूसरी शिक्षिका प्रियंका सिंह से शिकायत की। आरोप है कि प्रियंका ने गुस्से में आकर सार्थक के दोनों कानों के पास जोर से थप्पड़ मारे (School Teacher FIR CG) जिससे उसे गंभीर शारीरिक क्षति पहुंची।

स्कूल पर मामले को दबाने का आरोप

सार्थक के माता-पिता ने घटना की जानकारी पहले स्कूल प्रशासन को दी। लेकिन परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें मामला पुलिस तक न ले जाने के लिए दबाव बनाया। प्रिंसिपल शिवप्रीत ने शुरू में गलती स्वीकार की, लेकिन बाद में परिवार को शिकायत न करने की सलाह दी। बच्चे की हालत बिगड़ने पर 14 अगस्त को सार्थक के पिता सुधाकर सहारे ने डोंगरगढ़ थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए शिक्षिकाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(Dongargarh Student Assault Case) कान की नसें क्षतिग्रस्त

घटना के बाद छात्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी शेट्टी और डॉ. मिथलेश शर्मा ने जांच में पुष्टि की कि सार्थक के कान की नसें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और उसकी सुनने की क्षमता खत्म हो गई है। फिलहाल उपचार जारी है। परिजनों ने मांग की है कि बच्चे को न्याय मिले और स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर भी कार्रवाई की जाए।

Illegal liquor Raid : आंगन से चल रहा था कच्ची महुआ शराब का कारोबार, कोनी पुलिस की घेराबंदी में 40 लीटर जब्त
Mahanadi Water Dispute :  साय और ओडिशा सीएम की मुलाकात में महानदी पर चर्चा, समाधान को लेकर बनी उम्मीद
Women and Child Development Department : बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी
Illegal Mobile Towers in Chhattisgarh: सदन में विधायक सुशांत शुक्ला ने उठाया अवैध टावरों का सवाल, सीएम विष्णुदेव साय ने कही जांच की बात
Punjab Terror Module : जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान आतंकी हमले की साजिश नाकाम, पंजाब में ISI समर्थित दो मॉड्यूल का भंडाफोड़

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DOC Cake Scam
DOC Cake Scam : लाखों के माल की धोखाधड़ी में फरार ट्रांसपोर्टर रायपुर से गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी

35.222 टन डीओसी साल बीज खली गंतव्य तक…

PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास
PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास

कोरबा जिले में सड़कों की मरम्मत और निर्माण…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम, सूचना देने वालों से पुलिस ने मांगी मदद

दुर्ग में हत्या के मामले में फरार आरोपी…

Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड
Bhuvneshwar Kumar Comeback : 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर की वापसी, अर्शदीप की चोट से बदला स्क्वॉड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मुकाबले…

Dhruv Rathee
Dhruv Rathee : ध्रुव राठी के खिलाफ वकील की शिकायत, सेना और पुलिस को लेकर बयान पर कार्रवाई की मांग

यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों (Dhruv…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?