CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Gold Theft : कारीगर सोना लेकर फरार, 6.30 लाख की चोरी सीसीटीवी में कैद

Durg Gold Theft : कारीगर सोना लेकर फरार, 6.30 लाख की चोरी सीसीटीवी में कैद

By Newsdesk Admin 12/11/2025
Share
Durg Gold Theft
Durg Gold Theft

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। शहर के सदर बाजार स्थित एकेएम गोल्ड मैन्युफैक्चरिंग दुकान में बड़ा चोरी (Durg Gold Theft) का मामला सामने आया है। दुकान में कार्यरत एक कारीगर 58 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने दुकान संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी कारीगर फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Contents
तीन महीने से कर रहा था काम(Durg Gold Theft) 30 सितंबर को सोना लेकर फरारपुलिस ने दर्ज किया मामलाCCTV बना अहम सबूत

तीन महीने से कर रहा था काम

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनिल कुमार मैयती (49 वर्ष) निवासी गया नगर, दुर्ग, की AKM Gold Manufacturing नाम से ब्राह्मणपारा, दुर्गा मंदिर के पास दुकान है। दुकान में सौविक साव नामक कारीगर पिछले तीन-चार महीनों से आभूषण बनाने का काम कर रहा था। 10 सितंबर 2025 को अनिल कुमार ने उसे 206.060 ग्राम सोना आभूषण निर्माण के लिए सौंपा था।

(Durg Gold Theft) 30 सितंबर को सोना लेकर फरार

बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को सौविक साव 58 ग्राम सोना लेकर दुकान से फरार हो गया। अगले दिन जब संचालक ने दुकान खोली और सोने का स्टॉक मिलान किया, तो 58 ग्राम सोना गायब मिला। सीसीटीवी फुटेज में सौविक साव को सोने की पुड़िया जेब में रखते हुए साफ देखा गया। फोन करने पर उसका मोबाइल बंद मिला और बाद में पता चला कि वह अपने घर लौट गया है, लेकिन बातचीत से इंकार कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी सौविक साव के खिलाफ अपराध क्रमांक 0575/25, धारा 306-बीएनएस (चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

CCTV बना अहम सबूत

दुकान में लगे कैमरे में चोरी की पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज को जब्त कर लिया है और फोरेंसिक विश्लेषण के लिए भेजा है ताकि समय और घटना का सटीक मिलान हो सके। घटना के बाद दुर्ग के सर्राफा व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई दुकानदारों ने कहा कि अब वे कर्मचारियों की सत्यापन प्रक्रिया और निगरानी व्यवस्था को और सख्त करेंगे।

You Might Also Like

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

Chhattisgarh Temperature Rise: अगले पांच दिन में चढ़ेगा पारा, Raipur में 35°C पार जाने के संकेत

Gariaband Naxal Cash Seizure: भालूडिग्गी पहाड़ से 46 लाख नकद और हथियार बरामद, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

Newsdesk Admin 12/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Salil Ankola Biography : सचिन संग डेब्यू, फिर बना बॉलीवुड स्टार, शराब की लत ने किया तबाह… अब ऐसी जिंदगी जी रहा ‘श्श्श्श… कोई है’ एक्टर

सीजी भास्कर, 1 मार्च। क्रिकेट की दुनिया से…

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

राजधानी और आसपास के औद्योगिक इलाकों में (Industrial…

Middle East Airport Shutdown : तेल अवीव, दुबई, अबु धाबी, दोहा, तेहरान समेत कई बड़े एयरपोर्ट बंद, मिडिल ईस्ट में बढ़ा हवाई संकट

सीजी भास्कर, 1 मार्च। इज़रायल और ईरान के…

Khamenei Palace Attack Report : ‘खामेनेई के महल पर इकट्ठा थे शीर्ष सैन्य अधिकारी’ – कैसे लगी भनक? मोसाद की भूमिका पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 1 मार्च। ईरान के सुप्रीम लीडर…

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

त्योहारों से पहले शहर की सड़कों पर सुरक्षा…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Raigarh Minor Driving Crackdown: Raigarh में नाबालिग ड्राइविंग पर कड़ा एक्शन, 40 किशोर पकड़े गए

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Temperature Rise: अगले पांच दिन में चढ़ेगा पारा, Raipur में 35°C पार जाने के संकेत

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Gariaband Naxal Cash Seizure: भालूडिग्गी पहाड़ से 46 लाख नकद और हथियार बरामद, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?