CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “जान पर खेल कुख्यात अपराधी को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र” – विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र

“जान पर खेल कुख्यात अपराधी को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र” – विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र

By Newsdesk Admin 09/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। लगभग तीन दर्जन से अधिक अपराधों में लिप्त, भिलाई में गोलीकांड बाद 4 महीने से फरार कुख्यात बदमाश अमित जोश को मुठभेड़ में मार गिराने वाली दुर्ग पुलिस टीम को सम्मानित करने और टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को पदोन्नत करने के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका को पत्र लिखा है। श्री सेन ने कहा कि जिस बहादुरी के साथ एसीसीयू टीम ने इस अपराधी का सामना किया और जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया वह सम्मान की हकदार होने के साथ ही पुलिस के लिए चुनौती बने आसामाजिक तत्वों के लिए कड़ा संदेश और कानून व्यवस्था तथा वर्दी पर हमला करने वालों को सबक भी है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि 10 महीनों में दो-दो एसपी कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस को अपराधियों से कड़ाई से निपटने ताकीद कर दिया था। ऐसे हालातों में 35 अपराधों में लिप्त अमित जोश का एनकाउंटर अपराधियों के लिए एक बड़ा संदेश और पुलिस टीम की बहादुरी का प्रमाण भी है। बदमाश अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी भी दी लेकिन वह लगातार गोलियां बरसाता रहा, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। इस दौरान आरोपी भागते हुए भी पुलिस पर फायरिंग कर रहा था। पुलिस टीम ने डंट कर सामना करते हुए अमित जोश को 3 गोलियां मारी जिससे उसकी मौत हो गई। अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। उस पर 35 हजार का इनाम भी था। भिलाई का कुख्यात बदमाश अमित किसी पर भी चाकू, छूरी और गन से हमला कर देता था। जुलाई 2024 में रात करीब डेढ़ बजे 3 लोगों को गोली मारी थी। हमले में 2 लोग घायल थे।

श्री सेन ने अमित जोश एनकाउंटर में शामिल दुर्ग पुलिस की टीम को राज्य व केंद्र सरकार से सम्मानित करने के लिए पत्र  लिखा है। उन्होंने कहा कि टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मान के साथ ही पदोन्नत भी करना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ पुलिस का मनोबल और भी मजबूत हो और ऐसे अपराधियों का अपनी जान पर खेल कर सामना करने वाले जांबाज पुलिस कर्मी क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने और अपराधियों को तोड़ने इसी वीरता और उत्साह से कार्य करते रहें।

You Might Also Like

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Newsdesk Admin 09/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि के…

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अमेरिकी मीडिया में…

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

Death Case Balodabazar: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के…

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

RTE Student Exploitation Case Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर…

Hawala Cash Seizure Raipur: स्कूटी की डिक्की से 75 लाख बरामद, शहर में फैले नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Hawala Cash Seizure Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Iran Supreme Leader Succession Process: खामेनेई के बाद ईरान में उत्तराधिकार की संवैधानिक प्रक्रिया शुरू

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Supreme Leader Assassination Claim: अयातुल्ला खामेनेई पर कथित साजिश को लेकर अंतरराष्ट्रीय हलचल

01/03/2026
छत्तीसगढ़

Death Case Balodabazar: अवैध इलाज के बाद गर्भवती महिला की मौत, क्लिनिक सील

01/03/2026
छत्तीसगढ़

RTE Student Exploitation Case Surajpur: मुख्यमंत्री DAV स्कूल में बच्चों से काम कराने के आरोप, जांच समिति गठित

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?