CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग पुलिस का ‘जुलूस’ न्याय: लूट के आरोपी का कान पकड़कर निकाला गया सड़कों पर!

दुर्ग पुलिस का ‘जुलूस’ न्याय: लूट के आरोपी का कान पकड़कर निकाला गया सड़कों पर!

By Newsdesk Admin
08/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मई |

दुर्ग पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और ना देने पर लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला और लोगों के बीच कान पकड़कर घुमाया, जिससे उसका भय लोगों में कम हो सके।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि कैंप 1 आजाद मोहल्ला निवासी दयाल प्रकाश यादव (39 साल) वैशाली नगर थाने में लूट की रिपोर्ट लिखाई थी। उसने बताया कि बीते 2 जून की सुबह उसका भतीजा युवराज यादव घर में रखी एक्टिवा सीजी 07 सीवी 4566 को लेकर मैदान की तरफ खेलने गया था।

वहां सुबह 8.30 बजे के करीब प्रशांत दुबे उसके भतीजे को घायल हालत में घर लाया। उसने बताया कि कैम्प में रहने वाला आदित्य उर्फ टिड्डी अपने साथियों के साथ आया था। उसने युवराज से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। युवराज ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इससे वह गाली-गलौज करने लगा।

जब युवराज ने उसकी गाली का विरोध किया तो टिड्डी और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और एक्टिवा सहित नीचे गिरा दिया। इसके बाद वो लोग उससे एक्टिवा को छीने और वहां से भाग गए। वैशाली नगर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एक आरोपी गिरफ्तार दो फरार

पुलिस ने डिट्टी को पकड़ने के लिए कई टीम को लगाया। इस दौरान उन्हें शनिवार सुबह पता चला कि वो कैंप एरिया में देखा गया है। पुलिस की टीम तुरंत पहुंची और टिड्डी को गिरफ्तार कर थाने लाई। पूछताछ में उसने लूट की घटना करना स्वीकार किया।

उसने बताया कि कैम्प स्थित गौसिया मस्जिद के पीछे उसका समीर शराब पीने चलने की बात बोलने लगा। उनके पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने एक्टिवा से आ रहे लड़के को रोका। समीर ने उससे शराब के लिए पैसा मांगा तो उसने नहीं दिया। इस पर टिड्डी, समीर और एक अन्य ने युवराज को मारा और एक्टिवा से गिराकर एक्टिवा को लूटकर भाग गए।

कान पकड़कर सड़क में घुमाया

पुलिस के मुताबिक आदित्य सिंह उर्फ टिड्डी पिता बबलू सिंह (22 साल) आदतन अपराधी किस्म का है। वो गौसिया मस्जिद के पास कैम्प-1 में आवारा लड़कों के साथ घूमता और मारपीट करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसी जगह लेजाकर सड़क में कान पकड़कर घुमाया, जहां वो दादागिरी करता था। पुलिस आरोपी समीर और उसके दोस्त की तलाश कर रही है।

Ratanpur Police Action : धान के अवैध कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, रतनपुर में माजदा वाहन सहित 150 बोरी जब्त
Illegal Teak Wood Storage : गरियाबंद में अवैध सागौन भंडारण का खुलासा, लाखों की लकड़ी जब्त
भारतीय नौसेना में शामिल होने का Golden Chance : बारहवीं पास के लिए नौकिक SSR (मेडिकल असिस्टेंट) भर्ती 2024, मंथली सैलरी है 69 हजार 100 तक, देखिए मौका छूट न जाए…
Chhattisgarh collector farm visit : कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर अन्नदाताओं से की सीधी बात, योजनाओं की ली जमीनी जानकारी
Sand Mafia Action : रेत माफिया पर बड़ा प्रहार! जांजगीर-चांपा में चैन माउंटेन मशीन और 6 हाईवा जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?