CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Durga Utsav : स्वर्ण जयंती पर अरपा तट पर 2 लाख वर्गफुट पंडाल और 25 फीट की भव्य प्रतिमा

Bilaspur Durga Utsav : स्वर्ण जयंती पर अरपा तट पर 2 लाख वर्गफुट पंडाल और 25 फीट की भव्य प्रतिमा

By Newsdesk Admin 22/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 सितम्बर |

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुर्गोत्सव की धूम रविवार से ही शुरू हो गई है। यहां अरपा तट पर 2 लाख वर्गफीट में प्रदेश का सबसे बड़ा पंडाल सजाया गया है। वहीं, 25 फीट ऊंची आकर्षक प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। नवरात्र पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को प्रसिद्ध भजन गायक दुकालू यादव की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, नवरात्र के पहले दिन चुनरी यात्रा निकालकर देवी प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

दरअसल, आदर्श दुर्गोत्सव समिति, गोंड़पारा सुभाष नगर इस साल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरी कर रही है। स्वर्ण जयंती वर्ष को खास बनाने के लिए इस बार समिति ने अरपा नदी तट पर राजस्थान की संस्कृति पर आधारित भव्य झलक वाले पंडाल का निर्माण कराया है। आयोजकों का दावा है कि यह दुर्गा पंडाल छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पंडाल होगा। इस बार नवरात्र महोत्सव को महाकुंभ की तर्ज पर मनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए अरपा तट को सजाया गया है। साथ ही यहां मेले का भी आयोजन किया गया है। यहां 10 दिन तक मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जिसमें देवी गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

भजन गायक दुकालू यादव के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ रविवार को यहां नवरात्र पर्व की पूर्व संध्या पर अरपा तट पर जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक दुकालू यादव ने देवी भजन और जसगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस आयोजन में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जगराता में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान देर रात तक लोगों ने देवी भजनों का आनंद लिया।

10 दिनों तक होंगे अलग-अलग आयोजन, झूला और मेला भी नवरात्र पर्व के पहले दिन यहां 21 सितंबर को देवी प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव का शुभारंभ होगा। इससे पहले हरदेव लाल मंदिर से चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही पूरे 10 दिन तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। पहले दिन विशाल शोभा यात्रा निकलेगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पंडाल पहुंचेगी।

राजस्थानी कलाकृतियों पर बना 2 लाख वर्गफुट का पंडाल समिति ने इस बार आयोजन को विशेष आकर्षण बनाने के लिए राजस्थानी कलाकृतियों औन महलनुमा पंडाल बनाया है। 2 लाख वर्गफुट पर बने पंडाल को आकर्षक रूप दिया गया है। वहीं, पंडाल के भीतर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक के साथ झांकी और मंदिरनुमा सजावट की गई है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कलाकारों के अलावा कोलकाता, रायपुर, दुर्ग–भिलाई और अन्य शहरों के कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। साथ ही भव्य झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति संगीत, रास-गरबा और देवी गीतों की महफिलें पूरे 10 दिन तक सजेंगी। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम बनेगा। हर दिन विशेष आकर्षण का कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही सुरक्षा व सुविधा की पूरी व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक लोड बढ़ा तो भीड़ वाली सड़कों पर चारपहिया वाहनों को नो एंट्री, डायवर्ट होंगे रूट इधर, नवरात्रि पर्व पर लोगों के बड़ी संख्या में देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में दर्शन के लिए पहुंचने की उम्मीद है। नवरात्र से लेकर दशहरा तक शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ने की भी आशंका है। ट्रैफिक पुलिस ने इस बार जाम की स्थिति निर्मित होने पर चारपहिया वाहनों को भीड़ वाले रूट पर जाने की अनुमति नहीं देगी। भीड़ को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट भी किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस के अफसरों ने किया सर्वे यातायात पुलिस ने सर्वे के बाद पूरी तैयारी कर ली है। शहर के उन स्थानों पर जहां ट्रैफिक का लोड अधिक होगा, वहां अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। क्विक रिस्पांस टीम भी स्टैंडबाय पर रहेगी। पीक आवर्स में भीड़ मैनेजमेंट के लिए ट्रैफिक पेट्रोलिंग की टीम लगातार गश्त करेगी। जहां कहीं भी जाम या भीड़ की सूचना मिलेगी, वे तुरंत वहां पहुंचेंगे। इसके अलावा परिस्थितियों के अनुसार प्रमुख सड़कों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने दुर्गा उत्सव, गरबा और दशहरा उत्सव के आयोजकों से वालेंटियर्स लगाने की अपील की है, ताकि शाम के समय श्रद्धालुओं को किसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

ट्रैफिक बढ़ने पर व्यवस्था में ये बदलाव

  • मध्यनगरी के लिए ईदगाह रोड से एंट्री और सत्यम चौक से एग्जिट होगी।
  • जबड़ापारा चौक से रामसेतु की ओर आने वाली गाड़ियां डायवर्ट होंगी।
  • नए और पुराने रिवर व्यू से चारपहिया वाहन शनिचरी नहीं आ सकेंगे।
  • ट्रैफिक बढ़ने पर देवकीनंदन चौक, सिम्स, कोतवाली रोड से चारपहिया वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
  • पोस्ट ऑफिस के पास एंट्री और एग्जिट अलग-अलग होंगे, पार्किंग पीछे करनी होगी।
  • डांडिया और गरबा स्थल में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था
  • गरबा और डांडिया के आयोजकों ने पुलिस को पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने की सूचना दी है। साइंस कॉलेज में जलसा के लिए मैदान के हेलिपेड की तरफ कार पार्किंग और लेफ्ट साइड की खाली जगह में बाइक पार्किंग की सुविधा रहेगी। इसी तरह रायपुर रोड के सीपीआई कैंपस, जीवन विहार कॉलोनी और बोदरी रोड में भी पार्किंग की जगह बनाई गई है। रिंग रोड-2 में भी पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

हैप्पी स्ट्रीट व रिवर व्यू में पार्किंग सुविधा इस साल शहर में दुर्गा उत्सव का सबसे बड़ा आयोजन गोंड़पारा में निर्माणाधीन रिवर व्यू रोड पर किया जा रहा है। यहां सबसे ज्यादा भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने चारपहिया वाहनों के लिए हैप्पी स्ट्रीट और रिवर व्यू रोड पर पार्किंग की सुविधा दी है। शाम के समय केवल दोपहिया वाहन ही इस रूट से गुजर सकेंगे।

आयोजकों को साइनेज बोर्ड लगाना होगा पुलिस विभाग ने सभी आयोजकों को निर्देश दिया है कि आयोजन स्थल से 200 मीटर पहले और पीछे पार्किंग के लिए साइनेज बोर्ड लगाए जाएं। इसके अलावा बाहर वालेंटियर्स तैनात करने होंगे। कार्यक्रम स्थल में पानी, शौचालय और अन्य सुविधाओं के लिए भी साइनेज लगाना अनिवार्य होगा।

ट्रैफिक एएसपी बोले- शाम के समय रूट होगा डायवर्ट यातायात पुलिस ने सर्वे के बाद पूरी योजना तैयार कर ली है। देवकीनंदन से गांधी चौक के बीच ट्रैफिक का लोड बढ़ने की स्थिति में चारपहिया वाहनों की एंट्री नहीं दी जाएगी। पार्किंग के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। शाम के समय कुछ सड़कों को डायवर्ट भी किया जाएगा।

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

High Court Verdict Fake Salary Scam: 25 साल पुराने मामले में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में सभी आरोपी बरी

Newsdesk Admin 22/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Jaggi murder case Chhattisgar
छत्तीसगढ़

Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

31/03/2026
Guru Khushwant Saheb statement
छत्तीसगढ़राजनीति

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?