CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच तेज..

पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच तेज..

By Newsdesk Admin 10/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मार्च |

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच करने ईडी की टीम आई है।

दरअसल, एक साल पहले महादेव सट्‌टा ऐप केस में EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) ने ED की शिकायत पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की थी। इसमें ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत कई अज्ञात पुलिस अफसर और कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं। वहीं, उस समय बघेल ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया था।

पहले समझें कि क्या है कोल स्कैम

  • ED ने छत्तीसगढ़ में जांच के बाद 570 करोड़ के कोल लेवी स्कैम का खुलासा किया था। इसमें IAS रानू साहू के अलावा IAS समीर विश्नोई, सौम्या चौरसिया, जेडी माइनिंग एसएस नाग और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
  • इसके अलावा कांग्रेस नेता और कुछ कारोबारी भी ED के जांच के दायरे में रहे। इन लोगों से पूछताछ की गई है और इनके घरों से कुछ दस्तावेजों को भी जब्त किया गया। ईडी ने पिछले साल 570 करोड़ के अवैध कोल परिवहन का केस दर्ज किया है।
  • कोल परिवहन में कोयला एजेंसियों से प्रति टन 25 रुपए कमीशन वसूलने का आरोप है। ये वसूली सिंडीकेट करता था, सिंडिकेट के लोगों के नाम पर ही FIR हुई है।

महादेव ऐप से 6000 करोड़ की आय हुई

ED करीब एक साल से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि इसमें छत्तीसगढ़ के उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों के शामिल होने का पता चला है। ऐप के दो मुख्य प्रमोटर भी छत्तीसगढ़ से ही हैं। ED के अनुसार, इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए की आय आंकी गई है।

You Might Also Like

Chhattisgarh Ambulance Service : छत्तीसगढ़ की हेल्थ सर्विस को मिली रफ्तार, CM विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को किया रवाना

Poonam Oran Wrestler : चोट से जंग जीतकर चमकी पूनम, 9 साल का इंतजार खत्म, ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड

Naxalism Victory Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक लगभग खत्म”…गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा दावा

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

Naxal Surrender Kanker: डेडलाइन के आखिरी दिन हथियार डाले, AK-47 के साथ दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

Newsdesk Admin 10/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Agniveer Recruitment 2026 : युवाओं के लिए बड़ा मौका, फ्री कोचिंग के साथ सुनहरा अवसर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर से…

Chhattisgarh Ambulance Service : छत्तीसगढ़ की हेल्थ सर्विस को मिली रफ्तार, CM विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को किया रवाना

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Poonam Oran Wrestler : चोट से जंग जीतकर चमकी पूनम, 9 साल का इंतजार खत्म, ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Naxalism Victory Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक लगभग खत्म”…गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा दावा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

रायगढ़ में (Raigarh Crime Bust) के तहत पुलिस…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Chhattisgarh Ambulance Service : छत्तीसगढ़ की हेल्थ सर्विस को मिली रफ्तार, CM विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को किया रवाना

31/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Poonam Oran Wrestler : चोट से जंग जीतकर चमकी पूनम, 9 साल का इंतजार खत्म, ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड

31/03/2026
छत्तीसगढ़

Naxalism Victory Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में लाल आतंक लगभग खत्म”…गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा दावा

31/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Crime Bust: मोबाइल शॉप चोरी से बैंक डकैती तक, 6 आरोपियों का पर्दाफाश, 26 लाख का माल जब्त

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?