CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » समय पर नहीं मिला इलाज, बुजुर्ग महिला की मौत:दंतेवाड़ा में लेट से पहुंची एंबुलेंस; खराब रास्ते की वजह से हुई देरी..

समय पर नहीं मिला इलाज, बुजुर्ग महिला की मौत:दंतेवाड़ा में लेट से पहुंची एंबुलेंस; खराब रास्ते की वजह से हुई देरी..

By Newsdesk Admin 13/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जुलाई |

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में समय से इलाज न मिलने की वजह से 65 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। खराब सड़क की वजह से एंबुलेंस 108 को गांव पहुंचने में देरी हुई। आने-जाने में लेट हुआ और महिला की जान चली गई।

बंडी मुड़ियामी (65 साल) ​​​​​​जिले के नहाड़ी की रहने वाली थी। वो अपने परिचितों के घर कमारगुड़ा गई हुई थी। पिछले 5-6 दिनों से किसी बीमारी से जूझ रही थी। वहीं परिजन इसे अस्पताल ले जाने के लिए पहले कमारगुड़ा से नहाड़ी पटेल पारा लेकर आए।

फिर यहां से उन्होंने एंबुलेंस 108 को कॉल किया। लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए कच्चा रास्ता था, जिससे गाड़ी देर से पहुंची। फिर उसी रास्ते से अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

खराब सड़क की वजह से लगा समय

जानकारी मिलते ही एंबुलेंस 108 की EMT रेशमा कड़ियाम और पायलेट अशोक सिंह ठाकुर मौके के लिए निकल गए थे। लेकिन गांव तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह से खराब था। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, कच्ची सड़क, कीचड़, फिसलन थी।

ऐसे में एंबुलेंस को गांव तक पहुंचने में काफी देर हुई। हालांकि, घंटों मशक्कत के बाद 108 पहुंची। मरीज को 108 में बिठाया। जिसके बाद दोबारा उसी खराब रास्ते से जिला अस्पताल के लिए निकले।

इलाज के दौरान महिला की मौत

खराब सड़क की वजह से मरीज को अस्पताल लाने में लेट हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक, देरी से इलाज मिलने की वजह से महिला की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि यदि सड़क की स्थिति ठीक रहती तो समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। जान बच सकती थी।

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

Newsdesk Admin 13/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?