CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Election Revision : कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, नोटिस जारी

Election Revision : कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार, नोटिस जारी

By Newsdesk Admin
24/11/2025
Share
Surajpur School Closed Case
Surajpur School Closed Case

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। विशेष गहन पुनरीक्षण (Election Revision) के तहत जिले में चल रहे निर्वाचन नामावलियों के डिजिटाइजेशन कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उईके ने संबंधित अधिकारियों को कारण-बताओ नोटिस जारी किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आधार पर 1 जनवरी 2026 की अहर्ता तिथि को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में एसआईआर कार्य संचालित हो रहा है, जिसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर एईआरओ कार्यालय द्वारा कई बैठकें, प्रशिक्षण सत्र और अनिवार्य निर्देश जारी किए गए थे।

इसके बावजूद कुछ मतदान केंद्रों में इन्युमिरेशन फार्म का डिजिटाइजेशन अत्यंत धीमा पाया गया (Election Revision)। गरियाबंद कलेक्टर ने नोटिस में स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। इसके उपरांत भी निर्धारित कार्य में लापरवाही बरतना गंभीर त्रुटि है, जिससे जिले के संपूर्ण पुनरीक्षण अभियान की रफ्तार प्रभावित हो रही है।

कलेक्टर उईके (Election Revision) ने उल्लेख किया कि आवश्यक निर्देश कई बार जारी किए जाने के बावजूद कार्य में सुधार न होना संबंधित कर्मियों की कर्तव्यहीनता और उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्वाचन जैसे संवैधानिक कार्यों में ढिलाई किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है ।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर स्पष्ट लिखित कारण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा गया है कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब न देने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने यह भी पुनः रेखांकित किया है कि एसआईआर कार्यों में तेजी लाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि अंतिम मतदाता सूची समय-सीमा के भीतर सही, अद्यतित और त्रुटिरहित रूप में तैयार हो सके।

PWD अधिकारी के बेटे ने की आत्महत्या: भिलाई में एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा था, चुनरी से फांसी लगाई
नई बाइक पर थूका तो हंसिए से काट डाला:रायपुर में आरोपी बोला- जलनखोर मेरी ज्यादा तनख्वाह से चिढ़ता था, दोनों JCB ड्राइवर थे
Chhattisgarh Cold Wave Alert: 18 जिलों में शीतलहर, हिमालयी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपाने वाली ठंड
बिहार चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक: छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार में यादव समाज को मिलेगा बड़ा प्रतिनिधित्व
Raghav Chadha News : संसद में राघव चड्ढा की आवाज रोकने की कोशिश? आप की चिट्ठी के बाद छिड़ी बहस, जानें अब कैसे अपनी बात रखेंगे सांसद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nidhan : जयदीप वर्मा (भिलाई)
Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। भिलाई सेक्टर-10 निवासी जयदीप…

ED Mahadev Betting App : ईडी की बड़ी कार्रवाई, विकास गर्ग की 940 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की जब्त…

ED Mahadev Betting App

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown : कई राज्यों तक फैले मॉड्यूल की जांच तेज

NIA Tehreek-e-Taliban Hindustan Crackdown

Bilaspur Murder Case : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी अरेस्ट

Bilaspur Murder Case

Chabahar Port India Iran Crisis : अमेरिकी सैन्य कार्रवाई से बढ़ी चिंता

Chabahar Port India Iran Crisis

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?