CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Rescue Operation : हाथियों की जान बची, वन विभाग की फील्ड टीम ने घंटों की मशक्कत, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Elephant Rescue Operation : हाथियों की जान बची, वन विभाग की फील्ड टीम ने घंटों की मशक्कत, सुरक्षित जंगल में छोड़ा

By Newsdesk Admin 04/11/2025
Share
Elephant Rescue Operation
Elephant Rescue Operation

सीजी भास्कर, 4 नवंबर। बलौदाबाजार वनमण्डल के अंतर्गत हरदी ग्राम में तीन हाथी-एक मादा हाथी, उसका बच्चा एवं एक नर जुवेनाइल हाथी- ग्रामीण टिकनेश्वर ध्रुव के खेत में फिसलकर गिर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग (Elephant Rescue Operation) की टीम ने तत्काल मौक़े पर पहुंचकर त्वरित और समन्वित कार्रवाई की गई।

वन विभाग द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए रैंप तैयार किया गया, जिसके माध्यम से तीनों हाथियों को सावधानीपूर्वक निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के उपरांत सभी हाथियों को सुरक्षित रूप से निकटस्थ वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जहाँ वे अपने समूह से पुनः जा मिले। विभागीय अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी हाथी पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है।

इस मौके पर मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) स्तोविषा समझदार भी घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय टीम की त्वरित कार्रवाई और उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की। रेस्क्यू ऑपरेशन (Elephant Rescue Operation) वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में तथा अधीक्षक बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य कृषानू चन्द्राकर के नेतृत्व में संचालित किया गया। विभागीय टीम ने रातभर सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इस जटिल रेस्क्यू को सफलता पूर्वक अंजाम दिया।

वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा वन विभाग का दायित्व केवल वन्यजीवों की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक जीवन को सुरक्षित बचाना हमारी प्राथमिकता है। हरदी ग्राम का यह रेस्क्यू ऑपरेशन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया, सामूहिक समर्पण और फील्ड टीम की दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है। वन विभाग, बलौदाबाजार द्वारा इस प्रकार की आपात स्थितियों से निपटने हेतु त्वरित रेस्क्यू रेस्पॉन्स प्रणाली, ग्राउंड टीमों का प्रशिक्षण, और स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।

इस अभियान को सफल बनाने में वन परिक्षेत्र अधिकारी गोपाल वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बल्दाकछार गीतेश कुमार बंजारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोठारी जीवनलाल साहू, प्रशिक्षु वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल उपाध्याय, अतुल तिवारी, सुश्री दीक्षा पाण्डेय सहित परिक्षेत्र कोठारी और बार के समस्त वनकर्मियों, फील्ड स्टाफ एवं स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

You Might Also Like

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

Newsdesk Admin 04/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Balodabazar Crime : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के…

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। बस्तर संभाग के सुदूर…

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Raigarh Agriculture News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर,10। कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज मामला…

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

सीजी भास्कर,10। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री जन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

10/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?