सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। एलन मस्क (Elon Musk Net Worth Record) ने अमीरी के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। फोर्ब्स के अनुसार 15 दिसंबर 2025 तक एलन मस्क की कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करते हुए 677 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। यह अब तक की सबसे अधिक व्यक्तिगत संपत्ति मानी जा रही है। इतिहास में आज तक कोई भी व्यक्ति इतनी बड़ी नेटवर्थ हासिल नहीं कर पाया है।
इस साल दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में एलन मस्क पहले स्थान पर काबिज हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर लैरी पेज और तीसरे स्थान पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस मौजूद हैं। मस्क की संपत्ति में जबरदस्त उछाल ने वैश्विक बिजनेस जगत में हलचल मचा दी है।
डेढ़ महीने में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी
जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2025 तक एलन मस्क की संपत्ति 500 बिलियन डॉलर के आसपास थी। महज डेढ़ महीने के भीतर उनकी नेटवर्थ में 100 बिलियन डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ला के शेयरों में उछाल, स्पेसएक्स की बढ़ती वैल्यू और एआई से जुड़े निवेशों ने उनकी संपत्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
किन-किन कंपनियों के मालिक हैं एलन मस्क
28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका में जन्मे एलन मस्क (Elon Musk Net Worth Record) दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। वे कई दिग्गज कंपनियों के मालिक हैं—
टेस्ला : इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने वाली अग्रणी कंपनी, जो स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देती है।
स्पेसएक्स : रॉकेट और सैटेलाइट लॉन्च करने वाली कंपनी, जिसका लक्ष्य मंगल ग्रह पर मानव बस्ती बसाना है।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिसे मस्क ने 2022 में 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
2025 के टॉप 10 अमीर लोग
एलन मस्क – $677 बिलियन
लैरी पेज – $266 बिलियन
जेफ बेजोस – $249 बिलियन
सर्गेई ब्रिन – $247 बिलियन
लैरी एलिसन – $243 बिलियन
मार्क जुकरबर्ग – $228 बिलियन
बर्नार्ड अरनॉल्ट – $202 बिलियन
स्टीव बाल्मर – $167 बिलियन
जेन्सेन हुआंग – $152 बिलियन
वॉरेन बफेट – $150 बिलियन





