CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Employment Fair Baloda Bazar  : नौकरी का सुनहरा अवसर! 10 जून को लगेगा रोजगार मेला, 133 पदों पर होगी भर्ती

Employment Fair Baloda Bazar  : नौकरी का सुनहरा अवसर! 10 जून को लगेगा रोजगार मेला, 133 पदों पर होगी भर्ती

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share
Employment Fair Baloda Bazar
Employment Fair Baloda Bazar

सीजी भास्कर, 05 जून : बलौदाबाजार जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार (Employment Fair Baloda Bazar) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 10 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला लाईवलीहुड कॉलेज सकरी, बलौदाबाजार में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जहां विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 133 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

Contents
  • अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में कई तकनीकी पद
  • इंजीनियर और मैनेजर पदों के अवसर
  • मशीन ऑपरेटर, ड्राइवर और हेल्पर के पद भी उपलब्ध
  • युवाओं के लिए बड़ा मौका
  • यह दस्तावेज साथ लाना होगा Employment Fair Baloda Bazar

जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार रोजगार मेले में मैनेजर, इंजीनियर, मशीन ऑपरेटर, ड्राइवर, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर और अन्य तकनीकी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में कई तकनीकी पद

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट कुकुरदी द्वारा सेफ्टी स्टेवर्ड के 4 पद, बॉयलर ऑपरेटर के 4 पद, इंस्ट्रूमेंट के 7 पद, इलेक्ट्रिशियन के 5 पद और फिटर के 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा सेफ्टी योग्यता तथा 3 से 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

इंजीनियर और मैनेजर पदों के अवसर

न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा द्वारा बीटेक (केमिकल) योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए इंजीनियर के 1 पद पर भर्ती होगी। वहीं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस द्वारा यूनिट मैनेजर के 3 और लाइफ मित्र के 30 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एनआईआईटी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा असिस्टेंट मैनेजर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई एवं उच्च शिक्षित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

मशीन ऑपरेटर, ड्राइवर और हेल्पर के पद भी उपलब्ध

शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, मैकेनिकल इंजीनियर, हेल्पर और हाइड्रा ड्राइवर के कुल 30 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं ईएलएक्सर कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वायरमैन, सोलर सिस्टम इंस्टॉलेशन तकनीशियन और जूनियर ड्राफ्ट्समैन के पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

युवाओं के लिए बड़ा मौका

10 जून को आयोजित रोजगार मेले (Employment Fair Baloda Bazar) में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा कुल 133 पदों पर भर्ती की जाएगी। तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों के उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकेंगे। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन तथा ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

यह दस्तावेज साथ लाना होगा Employment Fair Baloda Bazar

रोजगार मेले (Employment Fair Baloda Bazar) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी शैक्षणिक अंकसूचियों की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार आवेदन की प्रिंट कॉपी साथ लानी होगी। इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार एप अथवा रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार या दूरभाष नंबर 07727-299443 पर संपर्क किया जा सकता है।

BSSC 2nd Inter Level CCE 2025: बढ़ी वैकेंसी, अब 23,175 पदों पर भर्ती; आवेदन तिथियां और डिटेल्स देखें
Surguja District Vacancy : CG ग्रामीण आजीविका मिशन भर्ती अपडेट: सरगुजा में संविदा पदों की अनंतिम चयन सूची जारी, 19 जनवरी तक दावा-आपत्ति
Cooperative Bank Recruitment : छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती, रायपुर में सबसे ज्यादा 508 वैकेंसी
Big Job Breaking : दुर्ग जिले के लोकल युवाओं के लिए 26 को प्लेसमेंट कैम्प, सौ से अधिक पदों के लिए चुने जाएंगे कैंडिडेट, Golden Chance…देखो मौका चूक न जाए
CG Placement Camp : बेरोजगारों के पास रोजगार का मौका, 180 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें डिटेल्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?