CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ – SUKMA ENCOUNTER सुकमा बीजापुर सीमा पर यह मुठभेड़ जारी, कई माओवादियों के ढेर होने की खबर

छत्तीसगढ़ में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ – SUKMA ENCOUNTER सुकमा बीजापुर सीमा पर यह मुठभेड़ जारी, कई माओवादियों के ढेर होने की खबर

By Newsdesk Admin 09/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुकमा बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में यह मुठभेड़ जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों के कोर जोन में यह मुठभेड़ हो रही है। सुकमा डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर मंगलवार को नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुई थी। इस अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मुठभेड़ स्थल और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग भी की जा रही है। अभियान पूरा होने के बाद डिटेल जानकारी दी जाएगी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल 2025 की शुरुआत से ही नक्सली लगातार सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं। 3 जनवरी को साल 2025 की पहली मुठभेड़ हुई थी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र के कंडेशर गांव में बस्तर बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर हुए थे। 4 जनवरी को दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए वहीं एक जवान भी शहीद हुआ।‌ बीजापुर जिले में 6 जनवरी को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया। इस नक्सली हमले में 8 जवान शहीद हो गए, वहीं गाड़ी चला रहे ड्राइवर की भी मौत हो गई।

You Might Also Like

Amrit Sarovar Chhattisgarh : जल संरक्षण से संवरेंगे गांव, 33 जिलों में बनेंगे 164 आदर्श अमृत सरोवर, मिलेगा रोजगार भी

छत्तीसगढ़ में टूरिस्ट बसों पर शिकंजा: नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, परमिट रद्द और जुर्माना तय…

ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने दिखाई मानवता की मिसाल, 151 लापता बच्चे परिवार से मिलाए

रायपुर में डॉक्टर से 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी, कोरोना काल की नजदीकियां बनीं वजह…

सशस्त्र बल के जवान ने खुद को मारी गोली, जांच जारी

TAGGED: Bastar breaking news, Breaking news, Chhattisgarh, Naxali news, Raipur Breaking, Sukama breaking news
Newsdesk Admin 09/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article तीन हफ्ते पहले ब्याह कर लाया दुल्हनिया, ऐसा क्या हुआ कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने लगा ली फांसी, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस
Next Article शहादत का चुन चुन कर लेंगे बदला, घेर कर मारेंगे – सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर में कोबरा टीम ने नक्सलियों को घेरा, 3 के मारे जाने की खबर

You Might Also Like

Amrit Sarovar Chhattisgarh
छत्तीसगढ़

Amrit Sarovar Chhattisgarh : जल संरक्षण से संवरेंगे गांव, 33 जिलों में बनेंगे 164 आदर्श अमृत सरोवर, मिलेगा रोजगार भी

04/08/2025
अन्यअपराधछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में टूरिस्ट बसों पर शिकंजा: नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, परमिट रद्द और जुर्माना तय…

04/08/2025
अन्यछत्तीसगढ़

ऑपरेशन मुस्कान : पुलिस ने दिखाई मानवता की मिसाल, 151 लापता बच्चे परिवार से मिलाए

04/08/2025
अजब-गजबअपराधछत्तीसगढ़

रायपुर में डॉक्टर से 1.5 करोड़ की धोखाधड़ी, कोरोना काल की नजदीकियां बनीं वजह…

04/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?