CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां

Cleared the way : समता कॉलोनी में हटाए गए ठेले और गुमटियां

By Newsdesk Admin 13/04/2026
Share

ट्रैफिक की समस्या से निजात के लिए हटाया गया अतिक्रमण

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। समता कॉलोनी इलाके में सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की। जनशिकायत मिलने के बाद निगम जोन-7 की टीम ने श्याम खाटू मंदिर पहुंचमार्ग पर लगे ठेले और गुमटियां हटाकर रास्ता साफ कराया। (Cleared the way)

Contents
ट्रैफिक की समस्या से निजात के लिए हटाया गया अतिक्रमणमहोबा बाजार में भी हुई थी बड़ी कार्रवाईCleared the way : अभियान रहेगा जारी

नगर निगम कर्मचारियों की मौजूदगी में सड़क के दोनों ओर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे दुकानदारों को पहले समझाइश दी गई, इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

टीम ने मंदिर परिसर के बाहर सड़क घेरकर दुकान लगाने वालों को सख्त हिदायत दी कि वे दोबारा अतिक्रमण न करें। अधिकारियों ने साफ कहा कि यदि नियमों का पालन नहीं किया गया तो आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। कार्रवाई के बाद अब मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया गया है, जिससे आवागमन सुगम हो गया है।

महोबा बाजार में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई

इससे पहले नगर निगम ने जोन-8 क्षेत्र में महोबा बाजार चौक, टाटीबंध चौक और बिलासपुर मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर करीब 30 अवैध ठेले और गुमटियां हटाई थीं। साथ ही टीन और त्रिपाल से बनी 15 अवैध दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई भी की गई थी।

निगम अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी। इसी को देखते हुए अभियान चलाकर रास्ता खाली कराया गया।

Cleared the way : अभियान रहेगा जारी

नगर निगम ने साफ किया है कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सामान जब्त करने समेत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

BJYM जिला महामंत्री विनय की तत्परता से बची महिला की जान, ग्रीन कॉरिडोर बना ‘जीवन रक्षक’

Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?

Marriage fraud : शादी का झांसा, शोषण, गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Silver crown stolen from temple : राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी

Student committed suicide : लॉ स्टूडेंट पर शादी का दबाव, लटका मिला शव

Newsdesk Admin 13/04/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJYM जिला महामंत्री विनय की तत्परता से बची महिला की जान, ग्रीन कॉरिडोर बना ‘जीवन रक्षक’

​सीजी भास्कर, 15 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा…

Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 23वें मैच…

Marriage fraud : शादी का झांसा, शोषण, गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

धोखे से युवती को गर्भपात की दवा खिला…

Silver crown stolen from temple : राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी

Silver crown stolen from temple

Student committed suicide : लॉ स्टूडेंट पर शादी का दबाव, लटका मिला शव

tudent committed suicide

You Might Also Like

ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिसामाजिक

BJYM जिला महामंत्री विनय की तत्परता से बची महिला की जान, ग्रीन कॉरिडोर बना ‘जीवन रक्षक’

15/04/2026
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?

15/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Marriage fraud : शादी का झांसा, शोषण, गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

15/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Silver crown stolen from temple : राजपरिवार के मंदिर से 10 तोला का चांदी का मुकुट चोरी

15/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?