CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » EOW-ACB Investigation : डीएमएफ घोटाले में आधा दर्जन से अधिक सप्लायर ईओडब्ल्यू-एसीबी के निशाने पर

EOW-ACB Investigation : डीएमएफ घोटाले में आधा दर्जन से अधिक सप्लायर ईओडब्ल्यू-एसीबी के निशाने पर

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
EOW-ACB Investigation
EOW-ACB Investigation

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। प्रदेश में बहुचर्चित डीएमएफ (District Mineral Foundation) घोटाले में ईओडब्ल्यू-एसीबी (EOW-ACB Investigation) की कार्रवाई अब और तेज हो गई है। बुधवार को रायपुर, दुर्ग-भिलाई, राजनांदगांव और धमतरी में 14 स्थानों पर हुई संयुक्त छापेमारी के बाद जांच एजेंसी के निशाने पर अब आधा दर्जन से अधिक सप्लायर आ गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान खनन कारोबारियों, सप्लायरों और बिचौलियों के घरों व दफ्तरों से बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि विभिन्न जिलों के तत्कालीन अफसरों ने कुछ सप्लायरों (EOW-ACB Investigation) के साथ मिलकर डीएमएफ के करोड़ों रुपये के फंड का दुरुपयोग किया। बिना किसी सामग्री की आपूर्ति किए फर्जी बिलों के जरिए भुगतान कराया गया। इसके बदले में प्रशासनिक अधिकारियों को मोटी कमीशन दी गई।

जांच टीम को कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें फर्जी बिलिंग, वाउचर, जीएसटी रिटर्न और ईमेल संवाद शामिल हैं। जांच एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में कई सप्लायरों और कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है।

जानकारी के अनुसार, ईडी (Enforcement Directorate) भी इस मामले की समानांतर जांच कर रही है। एजेंसी को ऐसे कई टेंडरों और भुगतान की जानकारी मिली है जिनकी मंजूरी कलेक्टर स्तर से दी गई थी। चूंकि डीएमएफ फंड की निगरानी जिला कलेक्टर करते हैं, इसलिए कुछ पूर्व कलेक्टरों की भूमिका भी अब जांच के दायरे में आ गई है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है, और आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे संभव हैं। एजेंसी ने कुछ प्रमुख सप्लायरों (EOW-ACB Investigation) के बैंक खातों और संपत्तियों का भी ब्यौरा मांगा है। माना जा रहा है कि अगले चरण में नोटिस जारी किए जा सकते हैं।

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा
Road Accident : गांव लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर ने परिवार की खुशियां छीन लीं
Raipur Fire News : टिंबर मार्केट में भीषण आग, घंटों बाद भी जारी राहत कार्य
IIT Bhilai News : आइआइटी भिलाई में छात्र की मौत पर बवाल, रात 3 बजे डायरेक्टर ने लिए दो बड़े फैसले
Production Remand News Bilaspur: दो राज्यों की कानूनी रस्साकशी के बाद चारों लुटेरे छत्तीसगढ़ लाए जा रहे हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत
Elephant Attack Manendragarh : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, 3 घर टूटे, गांव में दहशत

हाथियों का आतंक (Elephant Attack) बढ़ने से ग्रामीणों…

Mining Lease Cancellation : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सभी माइनिंग लीज रद्द, महानदी में डंप हो रहा था मलबा
Mining Lease Cancellation : हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सभी माइनिंग लीज रद्द, महानदी में डंप हो रहा था मलबा

अवैध खनन (Illegal Mining) और नदी में मलबा…

TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा
TS Singhdeo on Congress Factionalism : गुटबाजी के सवाल पर सिंहदेव का पलटवार, बोले- पहले बृजमोहन के पत्रों का जवाब दे भाजपा

कांग्रेस में कथित गुटबाजी (Congress Factionalism) को लेकर…

SSC JE Recruitment 2026
SSC JE Recruitment 2026 : 1,748 पदों पर निकली भर्ती, 1.12 लाख तक सैलरी, 22 सितंबर तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री…

Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट
Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?