CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » EV Policy 2.0: दिल्ली में पेट्रोल दोपहिया वाहनों की बिक्री होगी बंद, पुरानी गाड़ियों के लिए लागू होने जा रहा है नया नियम

EV Policy 2.0: दिल्ली में पेट्रोल दोपहिया वाहनों की बिक्री होगी बंद, पुरानी गाड़ियों के लिए लागू होने जा रहा है नया नियम

By Newsdesk Admin 14/04/2025
Share

दिल्ली , 14 अप्रैल 2025 :

EV 2.0 Policy Delhi: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार कल (मंगलवार, 15 अप्रैल) EV 2.0 पॉलिसी का ऐलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, पॉलिसी के तहत दिल्ली में 15 अगस्त 2026 के बाद से पेट्रोल और CNG से दोपहिया वाहनों की बिक्री बंद हो सकती है.

साथ ही 15 अगस्त 2025 से ही दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और CNG से चलने वाले थ्री-व्हीलर का नया पंजीकरण बंद हो जाएगा और 10 साल से पुराने CNG ऑटो को इलेक्ट्रिक में बदलना अनिवार्य होगा.

‘तीसरी कार इलेक्ट्रिक ही रजिस्टर्ड होगी’

सूत्रों के मुताबिक 15 अप्रैल को नई EV 2.0 पॉलिसी लागू होने के बाद से एक व्यक्ति के नाम अगर 2 पेट्रोल या डीजल कार है तो तीसरी कार इलेक्ट्रिक ही रजिस्टर्ड होगी.

इसके अलावा दिल्ली सरकार की नई EV 2.0 पॉलिसी के तहत दिसंबर 2027 तक दिल्ली नगर निगम, NDMC और जल बोर्ड के सभी वाहन पूरी तरह से इलेक्ट्रिक करने होंगे.

EV 2.0 Policy के तहत दिल्ली में EV चार्जिंग स्टेशनों और बैटरी स्वैपिंग केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि चार्जिंग की सुविधा सुलभ हो सके.

महिलाओं को मिलेगी राहत

अभी दिल्ली में कुल 1 हज़ार 919 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशंस हैं और 2 हज़ार 452 चार्जिंग प्वाइंट्स और 232 बैटरी स्वैपिंग केंद्र हैं. पॉलिसी में राजधानी में 13,200 पब्लिक चार्जिंग पॉइंट्स स्थापित करने का प्रस्ताव है, ताकि हर 5 किलोमीटर के दायरे में एक चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध हो.

पॉलिसी के दिल्ली में लागू होने के बाद शुरुआती 10 हज़ार महिलाओं को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर अधिकतम 36,000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी. बाकी के दिल्लीवासियों को EV खरीदने पर प्रति किलोवाट 10,000 रुपये की दर से अधिकतम 30,000 रुपये तक की सब्सिडी 2030 तक दोपहिया EV खरीद पर मिल सकती है.

इसके अलवा पॉलिसी लागू होने के बाद अगर कोई नया इलेक्ट्रिक ऑटो (L5M कैटेगरी) खरीदता है, तो सरकार की तरफ से ₹10,000 प्रति किलोवाट के हिसाब से ₹45,000 तक की सबडिडी मिल सकती है.

इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन पर सब्सिडी

साथ ही चार पहिया इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन खरीद पर सरकार ₹75,000 तक की सब्सिडी दे सकती है और चार पहिया कार पर डेढ़ लाख की सब्सिडी दे सकती है जिसमें कार की अधिकतम कीमत 20 लाख रुपये तक हो सकती है.

Policy के तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी 12 साल से कम पुरानी पेट्रोल या डीज़ल टू-व्हीलर (स्कूटर/बाइक) को स्क्रैप करता है, तो सरकार उसे EV खरीद में ₹10,000 रुपये अतिरिक्त देगी.

पॉलिसी में ये भी तय किया गया है कि साल 2027 तक दिल्ली में जितनी भी नई गाड़ियां रजिस्टर्ड हों, उनमें 95% गाड़ियां इलेक्ट्रिक होनी चाहिए और साल 2030 तक ये संख्या 98% तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. EV 2.0 पॉलिसी दिल्ली में 31 मार्च 2030 तक लागू रहेगी.

You Might Also Like

US Base Indian Ocean : 3800KM दूर तक वार, लेकिन चूक गया निशाना, हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

MP Jail Prisoner Caught Chhattisgarh : शाजापुर जेल से फरार कैदी बालोद में दबोचा गया, ससुराल में छिपा था, पत्नी के मोबाइल से खुला राज

Newsdesk Admin 14/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lingo Dev Karsad Jatra : बस्तर की आस्था का महासंगम, सेमरगांव में 2-4 अप्रैल तक गूंजेगा लिंगो देव का करसाड़ जात्रा मेला

सीजी भास्कर, 21 मार्च। बस्तर की धरती एक…

Hyderabad Drug Supply Racket : ATM से चलता था नशे का धंधा, हैदराबाद से सरगुजा तक फैला रैकेट ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 7 गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ में नशे के…

Dongargarh Road Controversy : सड़क या सियासत? डोंगरगढ़-ढारा रोड पर घमासान, मरम्मत से ज्यादा ‘मंशा’ पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 21 मार्च। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़…

SSIPMT Raipur Fest : AI से डांस तक एक ही मंच पर जलवा: SSIPMT रायपुर में 28-29 मार्च को ‘अग्रसित’ फेस्ट का धमाका

सीजी भास्कर, 21 मार्च। राजधानी रायपुर के युवाओं…

US Base Indian Ocean : 3800KM दूर तक वार, लेकिन चूक गया निशाना, हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला

सीजी भास्कर, 21 मार्च। मिडिल ईस्ट में जारी…

You Might Also Like

देश-दुनिया

US Base Indian Ocean : 3800KM दूर तक वार, लेकिन चूक गया निशाना, हिंद महासागर में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला

21/03/2026
अपराधदेश-दुनिया

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

21/03/2026
देश-दुनियाधर्म

President Droupadi Murmu Vrindavan Visit : बारिश के बीच राष्ट्रपति का आध्यात्मिक सफर: वृंदावन में संत प्रेमानंद से मुलाकात, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

20/03/2026
Heavy Vehicle Ban Raipur
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Heavy Vehicle Ban Raipur : सुबह से पहले निकलो या रात का इंतजार करो: रायपुर में दिनभर भारी गाड़ियों पर ब्रेक, एक महीने तक सख्ती

20/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?