CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IGI एयरपोर्ट पर सब चौक गए…! जांच में तनु वैद निकला जसनप्रीत, फर्जी पासपोर्ट में बड़ा खुलासा

IGI एयरपोर्ट पर सब चौक गए…! जांच में तनु वैद निकला जसनप्रीत, फर्जी पासपोर्ट में बड़ा खुलासा

By Newsdesk Admin 06/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 मई। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक फ्रांस से भारत लौटते समय इमीग्रेशन जांच में पकड़ा गया। दस्तावेजों में सब कुछ सही लग रहा था, चेहरा भी मिल रहा था, लेकिन नाम, पहचान और यात्रा का इतिहास कहीं मेल नहीं खा रहा था।

Contents
जसनप्रीत ने बताया- कैसे बना तनु वैद?फ्रांस में जली फर्जी पहचान, मजदूरी कर काटे दिन- जसनप्रीत

IGI News: दिल्ली स्थित एयरपोर्ट जांच में सामने आया कि यह युवक असली नहीं, बल्कि फर्जी पासपोर्ट पर विदेश गया था। मामला सामने आते ही इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया।

जांच में युवक की असली पहचान जसनप्रीत सिंह के रूप में हुई, जो पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है। वह भारत लौटा तो था अपने असली दस्तावेजों और इमरजेंसी सर्टिफिकेट के साथ, लेकिन जांच में पाया गया कि उसके नाम से कोई ट्रैवल रिकॉर्ड ही मौजूद नहीं है। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया।

जसनप्रीत ने बताया- कैसे बना तनु वैद?

जसनप्रीत ने बताया कि वह मार्च 2022 में तनु वैद नाम से बने फर्जी पासपोर्ट पर यूरोप गया था।

उसने बताया कि गांव के एक जानकार ने उसे विदेश भेजने का सपना दिखाया और 12 लाख रुपये में दिल्ली के एजेंट से मिलवाया।

शाहदरा निवासी रोहित वैद नामक एजेंट ने उसे अपने भाई तनु वैद की पहचान अपनाने को कहा और नया पासपोर्ट बनवाकर वीजा दिलवाया। इसके बाद वह मुंबई से अबू धाबी, फिर स्पेन होते हुए फ्रांस पहुंचा।

फ्रांस में जली फर्जी पहचान, मजदूरी कर काटे दिन- जसनप्रीत

फ्रांस में एजेंटों ने उसे छोड़ दिया और सारे फर्जी दस्तावेज जला दिए। जसनप्रीत मजदूरी कर किसी तरह दिन गुजारता रहा।

अप्रैल 2025 में जब उसकी दादी का निधन हुआ, तो वह भारत लौटने का फैसला करता है और असली पहचान में आपात प्रमाणपत्र के जरिए वापस आता है लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच में पूरा मामला खुल जाता है।

पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में रोहित वैद का नाम सामने आया, जिसे जल्द ही दबोच लिया गया।

आगे की जांच में पुलिस ने गिरोह के एक और सदस्य गगन शर्मा को बटाला से गिरफ्तार किया, जो गुरदासपुर का रहने वाला है. गगन ने बताया कि वह सिर्फ पांचवीं पास है और पिछले चार सालों से इस धंधे में लिप्त है। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने, पासपोर्ट बनवाने और पैसा वसूलने में मदद की थी।

हालांकि इस गैंग का मास्टरमाइंड जगमोहन सिंह उर्फ नरेंद्र अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में पंजाब और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य एजेंटों की पहचान और उनके बैंक खातों की जांच भी तेजी से चल रही है।

You Might Also Like

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Nivedita Chatterjee Resignation Row: कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष पर गरमाई सियासत, पुरंदर मिश्रा का तीखा हमला

Newsdesk Admin 06/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Atmanand School Incident
Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। स्कूल के भीतर हुई…

NCERT Books Mandatory
NCERT Books Mandatory : कक्षा 5वीं–8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा अनिवार्य, एनसीईआरटी व राज्य पुस्तकों से ही पढ़ाई के निर्देश

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। कक्षा 5वीं और 8वीं…

Divisional Employment Fair
Divisional Employment Fair : 12 फरवरी से युवाओं के लिए खुलेगा मौका, संभागवार रोजगार मेले में होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। प्रदेश में निजी क्षेत्र…

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

सीजी भास्कर, 07 फरवरी | Amit Shah Chhattisgarh…

Tribal Sports Talent
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला

सीजी भास्कर, 07 फरवरी। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल…

You Might Also Like

Atmanand School Incident
अपराधछत्तीसगढ़

Atmanand School Incident : क्लासरूम में दहशत फैलाने वाला छात्र पकड़ा गया, चाकू बरामद; तीन नाबालिग CWC के सुपुर्द

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?