CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बम से लेकर तमंचा बनाने में एक्सपर्ट…बैटरी रिक्शा चलाने वाला अब्दुल कैसे बना आतंकी?

बम से लेकर तमंचा बनाने में एक्सपर्ट…बैटरी रिक्शा चलाने वाला अब्दुल कैसे बना आतंकी?

By Newsdesk Admin 07/03/2025
Share

हरियाणा के पाली से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान ने जो खुलासे किए वो हैरान करने वाले हैं. 19 साल का अब्दुल भले ही दसवीं के बाद स्कूल नहीं गया लेकिन, उसने विस्फोट को डिटोनेटर के साथ बांधने से लेकर तमंचे बनाने तक में महारत हासिल कर रखी है. जांच में सामने आया है कि अब्दुल ने बिना किसी ट्रेनिंग कैम्प में जाए आतंक की पूरी ट्रेनिंग ऑनलाइन ली है.

अब्दुल अपने एक करीबी के ज़रिए पहले ISKP के मोड्यूल से जुड़ा हुआ था. वो बैटरी रिक्शा चलाया करता था.अब्दुल का ब्रेनवॉश करने के लिए पहले उसे कट्टरपंथी जहर उगलने वाले मौलानाओं की स्पीच भेजी गई जिनमें जेहाद करने पर जोर दिया गया था. उसके बाद जब ये पक्का हो गया कि अब्दुल जेहाद के रास्ते पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है उसके बाद अब्दुल की आतंक करने की ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू हुई.हाई सिक्योर्ड ऑनलाइन एप्लीकेशन पर सबसे पहले एक ग्रुप बनाया जाता है. इस ग्रुप में आतंक के ट्यूटर के अलावा सिर्फ 15 से 20 लड़कों को ही मेम्बर बनाया जाता है.

हिंसा में मारे गए लोगों और बच्चों की तस्वीरें डाल कर दिमाग में बदले का जहर भरा जाता है.इसमें जेहाद से जुड़ा लिट्रेचर भी शेयर किया जाता है. जब तक ये पक्का नहीं हो जाता कि जेहादी लड़का बन चुका है तब तक उसे कमांडर से नहीं मिलवाया जाता है. ग्रुप के जरिए सीधे पाकिस्तान में बैठे कमांडर उन्हें ना सिर्फ़ बम बनाने बल्कि हथियार चलाने से लेकर जासूसी यानी रेकी तक की ट्रेनिंग देते हैं और इसी ग्रुप में उन्हें टास्क भी दे दिया जाता है.पेन ड्राइव के जरिेए दिया जाता था टास्कलड़कों को टास्क पेन ड्राइव के ज़रिए और ड्राफ्ट मेल में भी दिया जाता है.

ठीक इसी तरह अब्दुल के पास से बरामद पेंड्राइव में कोडेड भाषा में कई डॉक्यूमेंट बरामद हुए हैं. दरअसल, पकड़े गए संदिग्ध आतंकी अब्दुल से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आतंक की ऑनलाइन क्लास के कारण कमांडर और मेम्बर का पकड़ा जाना काफी मुश्किल होता है. अब्दुल को भी बम बनाने से लेकर हथियार तैयार करने और चलाने तक की ट्रेनिंग ऑनलाइन क्लास के ज़रिए ही दी गई थी. इतना ही नहीं अब्दुल ने कमांडर के कहने पर धार्मिक स्थलों की फोटो और वीडियो भी जंगी ग्रुप में शेयर की थी.जांच एजेंसियों के रडार में कैसे आया?19 साल का अब्दुल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जांच एजेंसियों के रडार पर आया.

सोशल मीडिया की वजह से ही अब्दुल पुलिस की गिरफ्त में आया. अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के ज़रिए ही अब्दुल अबू सूफियान के संपर्क में आया था. करीब डेढ़ साल से अब्दुल रहमान सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भड़काऊ वीडियो अपलोड करता था. सबसे पहले अब्दुल ने TIKTOK पर अपना अकाउंट बनाकर भड़काऊ वीडियो डालना शुरू किया. TIKTOK पर बैन लगने के बाद अब्दुल ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया.ब्रेनवॉश कर आतंक की ऑनलाइन ट्रेनिंगइंस्टाग्राम अकाउंट पर अब्दुल ने कई भड़काऊ वीडियो और तकरीरे डालना शुरू किया. इसके चलते कई बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने अब्दुल के एकाउंट्स को स्ट्राइक डाउन किया.

इन्हीं भड़काऊ वीडियो को देखकर अब्दुल आतंकी अबू सूफियान की नजरों में चढ़ गया. इसके बाद अब्दुल रहमान को ISKP-AQIS ने ब्रेनवॉश कर आतंक की ऑनलाइन ट्रेनिंग देनी शुरू की.इसके साथ ही बार-बार अकाउंट पर स्ट्राइक आने के बाद ही वो जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया था. हरियाणा एसटीएफ, गुजरात एसटीएफ, यूपी एसटीएफ ने अब्दुल को ट्रैक करना शुरू कर दिया.हरियाणा एसटीएफ जल्द अब्दुल के सोशल मीडिया एकाउंट्स की डिटेल हासिल करने के लिए इंस्टाग्राम समेत कई अन्य प्लेटफार्म को चिट्ठी लिखने जा रही है. महज छह हफ्तों की ऑनलाइन ट्रेनिंग के बाद सभी ग्रुप को बंद कर दिया जाता है. ठीक इसी तरह अब्दुल ने भी अपने फ़ोन से कमांडर के कहने पर कई एप्लिकेशंस डिलीट की थी, जिन्हें रिट्रीव करने के लिए मोबाइल FSL को भेज दिया गया है.

You Might Also Like

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

Kawardha Fire Incident: एसएलआरएम केंद्र में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की सुस्ती पर उठे सवाल

Newsdesk Admin 07/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…

Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…

Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान

30/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

30/03/2026
देश-दुनिया

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?