CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Factory Accident : भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत

Factory Accident : भिलाई की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 35 फीट ऊंचाई से गिरकर वेल्डर की मौत

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share
Factory Accident
Factory Accident

सीजी भास्कर, 07 जुलाई : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक इलाके में एक दर्दनाक फैक्ट्री हादसा (Factory Accident) सामने आया है। सिस्टम इंडिया फैक्ट्री में काम के दौरान 35 वर्षीय वेल्डर शिवकुमार सोनी की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Contents
  • वेल्डिंग करते समय टूटी सीट, नीचे गिरा मजदूर
  • जामुल पुलिस ने शुरू की जांच
  • सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वेल्डिंग करते समय टूटी सीट, नीचे गिरा मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार घासीदास नगर भिलाई निवासी शिवकुमार सोनी (पिता श्याम राव सोनी) करीब एक सप्ताह पहले ही सिस्टम इंडिया फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने लगे थे। सोमवार शाम वे फैक्ट्री में करीब 30 से 35 फीट ऊंचाई पर एक सीट पर खड़े होकर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सीट टूट गई और शिवकुमार अपना संतुलन खो बैठे। ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

जामुल पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद जामुल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी रमेन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

औद्योगिक क्षेत्रों में ऊंचाई पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे कार्यों के दौरान सुरक्षा उपकरण, मजबूत प्लेटफॉर्म और आवश्यक सावधानियों का पालन बेहद जरूरी होता है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

राजधानी में रफ़्तार का कहर : कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, 2 फोटोग्राफर की मौत, क्रेन से कार काट कर निकाले गए शव
हॉस्पिटल के पांचवी मंजिल से कूदकर मरीज ने दे दी जान, माइग्रेन की समस्या से था परेशान
लखनऊ में परिवार संग कारोबारी का ‘आत्मघाती कदम’: सुसाइड नोट में खुला राज, साली-साढू पर लगाए गंभीर आरोप!
शिवनाथ नदी में मिला बीजेपी पार्षद के भाई का शव..
Fire breaks out at printing warehouse : रायपुर प्रिंटिंग इंक गोदाम में आग, आकाश में दिखा धुएं का गुबार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Archery Competition
Archery Competition : मुंगेली के दूजे लाल का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले का बढ़ाया मान

पीएमश्री बी.आर. साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के…

Sihawa Sheetla Shakti Peeth
Sihawa Sheetla Shakti Peeth : सिहावा के शीतला शक्ति पीठ में छप्पनभोग, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

शारदीय नवरात्रि के पंचमी पर्व पर सिहावा स्थित…

Ranitarai Police
Ranitarai Police : शराब तस्कर दबोचा, कॉलेज के पीछे पुलिया के पास कर रहा था ग्राहकों का इंतजार

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा…

Shivnath River
Shivnath River : शिवनाथ नदी के बेसिन डैम में नहाने उतरा किशोर गहरे पानी में डूबा

के दौरान गहरे पानी में चले जाने से…

RRB NTPC 2026
RRB NTPC 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 13 नवंबर तक करें आवेदन

12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खबर है।…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?