CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Admit Card : फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा देने पहुंची परीक्षार्थी, परीक्षा केन्द्र में पकड़ी गई, FIR

Fake Admit Card : फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा देने पहुंची परीक्षार्थी, परीक्षा केन्द्र में पकड़ी गई, FIR

By Newsdesk Admin 08/12/2025
Share
Fake Admit Card
Fake Admit Card

सीजी भास्कर, 8 दिसंबर। अमीन भर्ती परीक्षा के दौरान सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल भरनी बिलासपुर में रविवार को परीक्षा कक्ष में (Fake Admit Card) फर्जी प्रवेश पत्र के साथ पहुंची एक परीक्षार्थी पकड़ी गई। मामले में परीक्षा केंद्राध्यक्ष विभूति भूषण महाता (58) ने सकरी थाने में लिखित शिकायत देकर एफआइआर दर्ज कराई है।

प्रिंसिपल की शिकायत के अनुसार, परीक्षा के दौरान सुबह करीब 11.30 बजे प्रवेश पत्र जांच के समय केंद्र में एक ही रोल नंबर वाले दो परीक्षार्थी उपस्थित पाए गए। इनमें से एक का नाम कमलेश्वरी पिता खेलन सिंह था, जिसका नाम उपस्थिति पत्रक में दर्ज था और उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। वहीं दूसरी परीक्षार्थी अंजली राज पिता श्यामलाल थी, जो उसी रोल नंबर का प्रवेश पत्र लेकर पहुंची थी, लेकिन उसका नाम उपस्थिति पत्रक में दर्ज नहीं था।

केंद्राध्यक्ष द्वारा पूछताछ करने पर अंजली राज सही जानकारी नहीं दे सकी। मामले की सूचना तत्काल मोबाइल से जिला समन्वयक व्यापमं डीपी साहू को दी गई। उन्होंने व्यापमं से पडताल कर बताया कि अंजली राज नाम की परीक्षार्थी का कोई डेटा व्यापमं के डेटाबेस में मौजूद ही नहीं है, जिससे (Fake Admit Card) फर्जी प्रवेश पत्र तैयार किए जाने की पुष्टि हुई।

आगे की जांच में डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी शिव कुमार कंवर ने दोनों अभ्यर्थियों के बयान लिए। बयान में अंजली राज ने स्वीकार किया कि ग्राम कर्रानारा निवासी मोहन उईके ने उसके लिए यह प्रवेश पत्र तैयार कर दिया था और वह उसी फर्जी प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा देने आई थी।

केंद्राध्यक्ष ने पूरे प्रकरण को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2008 की धारा 3 तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत गंभीर अपराध बताते हुए आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोहन उईके सहित संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल जारी है। सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Fake Admit Card एफआइआर दर्ज

अमीन भर्ती परीक्षा के दौरान सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल भरनी में रविवार को परीक्षा कक्ष में फर्जी प्रवेश पत्र के साथ पहुंची एक परीक्षार्थी पकड़ी गई। मामले में परीक्षा केंद्राध्यक्ष ने सकरी थाने में लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है।

You Might Also Like

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

Newsdesk Admin 08/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

Balodabazar Crime : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के…

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

सीजी भास्कर, 10 अप्रैल। बस्तर संभाग के सुदूर…

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

Raigarh Agriculture News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर,10। कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज मामला…

33 Hospitals Suspended Raipur : छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत 33 अस्पताल निलंबित, 26 का पेमेंट भी अटका

सीजी भास्कर,10। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री जन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Balodabazar Crime : बलौदाबाजार में अवैध शराब पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पीटा, भड़के गांव वालों ने कांग्रेस नेता के पिता को धुना; 4 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर इनाम

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Bastar Infrastructure Growth : बंदूक की गूँज से ‘बदलाव की बयार’ तक, बस्तर के कोलेंग ने बदली अपनी तकदीर

10/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raigarh Agriculture News : रायगढ़ में कृषि विभाग का ‘हंटर’, खाद-बीज दुकानों पर छापेमारी, 14 टन उर्वरक जब्त; 4 संचालकों को थमाया नोटिस

10/04/2026
छत्तीसगढ़

Extortion Case Chhattisgarh : कवर्धा में फर्जी FCI अधिकारी का आतंक, व्यापारी को पिस्टल दिखाकर वसूले 50 हजार, आरोपी गिरफ्तार

10/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?