CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Currency Racket : एक लाख 70 हजार रुपये नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

Fake Currency Racket : एक लाख 70 हजार रुपये नकली नोट के साथ तीन गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 23/11/2025
Share
Fake Currency Racket
Fake Currency Racket

सीजी भास्कर, 23 नवंबर। छत्तीसगढ़ में नकली नोट खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क (Fake Currency Racket) का बड़ा भंडाफोड़ हुआ है। तेलंगाना पुलिस से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर सक्ती पुलिस और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छत्तीसगढ़ में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से 1 लाख 70 हजार रुपये के नकली नोट (Counterfeit Notes Seizure) जब्त किए गए हैं।

Contents
फेसबुक के जरिए खोजते थे नेटवर्कनकली नोट भेजे गए थे डभरा क्षेत्र मेंघर से बरामद हुए 1.70 लाख के नकली नोट

एएसपी हरीश यादव ने बताया कि तेलंगाना राज्य के कामारेड्डी जिले में नकली नोट खपाते (Fake Currency Circulation) हुए सिद्धा गौड़ नामक व्यक्ति पकड़ा गया था। उसके खिलाफ थाना कामारेड्डी में अपराध धारा 179, 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कोलकाता के सौरव डे, नारायण भगत और बिहार निवासी रसीद अहमद कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर और जेके एक्सल बॉन्ड पेपर की मदद से उच्च गुणवत्ता वाले नकली नोट (High Quality Fake Currency) तैयार करते थे।

फेसबुक के जरिए खोजते थे नेटवर्क

आरोपित फेसबुक के माध्यम से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ऐसे लोगों की तलाश करते थे जो नकली नोट खपाने में सहयोग कर सकें। तेलंगाना पुलिस ने इन तीनों मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नकली नोट भेजे गए थे डभरा क्षेत्र में

पूछताछ में खुलासा हुआ कि छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र (Chhattisgarh Police Action) में नकली नोट नंदलाल जांगड़े (जवाली निवासी) और छतराम आदित्य (देवगांव निवासी) को भेजे गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सक्ती ने थाना डभरा और चौकी छपोरा को तेलंगाना पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टीम ने दोनों आरोपितों को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने बिहार के रसीद अहमद से 40 हजार रुपये में दो लाख मूल्य के नकली नोट (Fake Currency Deal) खरीदे थे और इन्हें खपाने के लिए मनहरण उर्फ सोहन लहरे (निवासी भडोरा) को दे दिया था।

घर से बरामद हुए 1.70 लाख के नकली नोट

पुलिस ने मनहरण की तलाश की तो वह रायगढ़ क्षेत्र में मिला। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि वह दो लाख नकली नोट लेकर उनमें से 30 हजार रुपये अलग-अलग जगहों पर खपा चुका है (Fake Currency Circulated), जबकि 1 लाख 70 हजार रुपये नकली नोट उसके घर में छिपे हुए थे। संयुक्त टीम ने छापा मारकर नकली नोट बरामद किए और मनहरण को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले को तेलंगाना पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए औपचारिक रूप से सौंप दिया गया है।

You Might Also Like

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

Sensex Rally Today: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला

Newsdesk Admin 23/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

🛑 संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार 🛑 आठ युवतियों…

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

देश के कई राज्यों में इस बार Rajya…

Apple iphone 18e Features
Apple iphone 18e Features : iPhone 18e को लेकर लीक शुरू, टिप्स्टर ने दिया बड़ा संकेत, जानिए क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

सीजी भास्कर, 10 मार्च। एप्पल ने हाल ही…

Apple Success Story: 50 साल बाद भी दुनिया की टॉप टेक कंपनी क्यों है Apple? Tim Cook ने बताया असली फॉर्मूला

सीजी भास्कर 10 मार्च दुनिया की सबसे प्रभावशाली…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्य

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

10/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

10/03/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?