CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पत्नी की दोस्त के घर दबंगई कर विवाद सुलझाने पहुंचा फर्जी IPS पकड़ाया, पुलिस की सूझबूझ से खुली कलई

पत्नी की दोस्त के घर दबंगई कर विवाद सुलझाने पहुंचा फर्जी IPS पकड़ाया, पुलिस की सूझबूझ से खुली कलई

By Newsdesk Admin 16/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 फरवरी। पत्नी की दोस्त के घर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर विवाद सुलझाने पहुंचा व्यक्ति पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने पर गिरफ्तार कर लिया गया है।‌ मामला उत्तर प्रदेश के एटा अंतर्गत जलेसर क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एक फर्जी आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान हेमंत बुंदेला के रूप में हुई है। जब वह जलेसर क्षेत्र में आईपीएस अधिकारी होने का रौब दिखा रहा था तभी उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस का ध्यान गया। प्रभारी निरीक्षक जलेसर सुधीर कुमार राघव ने बताया कि जब वह नाला बाजार में टेम्पर्ड ग्लास लगवा रहे थे तब उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति खाकी वर्दी में लोगों को रास्ता साफ करने के लिए कह रहा था। उसकी बातचीत और आत्मविश्वास से शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने सीओ जलेसर नीतीश गर्ग को बुलाया। जब व्यक्ति से थाने में गहन पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि वह फर्जी आईपीएस है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपनी पत्नी की दोस्त के घर किसी विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारी बनकर गया था। वहां उसने दबंगई करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसका भंडाफोड़ हो गया। जलेसर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और आगे की जांच भी जारी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि उसने पहले भी कहीं इसी तरह लोगों को ठगने या डराने की कोशिश की थी या नहीं।

You Might Also Like

स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र में लापरवाही,4 BEO को नोटिस….

दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, संसद में प्रियंका के साथ प्रदर्शन

बड़ी वारदात: महिला कर्मचारी से कैश भरा बैग लूटा, चोरी की बाइक से पहुंचा था आरोपी

कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत: संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्ला बोल…

साय कैबिनेट बैठक: खाद संकट, बजट घोषणाएं और रजत जयंती समारोह पर हो रहा मंथन, मुख्यमंत्री ले सकते हैं बड़े फैसले

TAGGED: Breaking news, crime news, Eta news, Farzi IPS, india, police, Uttar pradesh breaking news
Newsdesk Admin 16/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article टोल बूथ पर कार ने 50 मीटर तक व्यक्ति को घसीटा, Video में देखें खौफनाक मंजर, ओवरटेक बना विवाद की वजह
Next Article बारात में बैंड बाजा के साथ नाच रहे थे बाराती, पीछे घोड़ी पर सवार NSUI के पूर्व जिलाध्यक्ष दूल्हे की अचानक हो गई मौत, देखिए विडियो

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

स्कूली बच्चों के जाति प्रमाणपत्र में लापरवाही,4 BEO को नोटिस….

30/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीति

दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, संसद में प्रियंका के साथ प्रदर्शन

30/07/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बड़ी वारदात: महिला कर्मचारी से कैश भरा बैग लूटा, चोरी की बाइक से पहुंचा था आरोपी

30/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत: संसद से सड़क तक कांग्रेस का हल्ला बोल…

30/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?