CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake Tantrik Arrested : जादू-टोना के नाम पर इलाज का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Fake Tantrik Arrested : जादू-टोना के नाम पर इलाज का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
13/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 जनवरी। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जादू-टोना और झाड़-फूंक (Fake Tantrik Arrested) के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक मासूम बच्ची पर जादू-टोना होने का डर दिखाकर उसके इलाज के नाम पर पीड़ित परिवार से मोटी रकम ऐंठ ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाबू साल्हेटोला निवासी पंचमी चक्रधारी ने 12 जनवरी को कांकेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि धरसींवा, रायपुर निवासी शाबिर खान (30 वर्ष) और अफसर खान (25 वर्ष) उनके घर पहुंचे और उनकी बेटी समरिका चक्रधारी पर जादू-टोना होने की बात कही। आरोपियों ने दावा किया कि यदि समय पर पूजा-पाठ और विशेष झाड़-फूंक (Fake Tantrik Arrested) नहीं कराई गई, तो बच्ची की हालत और बिगड़ सकती है।

मामले में आरोपियों ने इलाज और पूजा-पाठ के नाम पर पीड़ित परिवार से लगातार पैसों की मांग की। पहले 21 लीटर तेल, नारियल, नींबू और अन्य पूजन सामग्री के नाम पर पांच हजार रुपये लिए गए। इसके बाद 45-45 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में कुल एक लाख 35 हजार रुपये हड़प लिए गए। इसके अलावा बकरा बलि के नाम पर भी पांच हजार रुपये वसूले गए। इस तरह आरोपियों ने कुल डेढ़ लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

पीड़ित को जब काफी समय बाद भी बच्ची की हालत में कोई सुधार नहीं दिखा, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत कांकेर पुलिस से की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी की।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी खुद को झाड़-फूंक और जादू-टोना से इलाज करने वाला बताते थे और अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर लोगों को डराकर ठगी करते थे। Fake Tantrik Arrested की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में ऐसे ठगों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

कांकेर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे जादू-टोना, तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर किसी के बहकावे में न आएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा डराने या इलाज के नाम पर पैसे मांगे जाने की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते ऐसे फर्जी तांत्रिकों पर कार्रवाई की जा सके।

जेल से निकल बाईक उड़ाने वाला शातिर चोर पकड़ाया, ढाई लाख की बाईक जब्त, एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट एवं थाना नेवई की संयुक्त कार्रवाई
पत्नी को खेत में जिंदा जलाया, आराम करने बात की बात पर हुआ विवाद, पैरा डाल लगा दी आग
Illegal Sand Mining Mahanadi : रात भी नहीं रोक पाई मशीनें, महानदी में खुलेआम लुट रहा बालू, जिम्मेदार खामोश
स्कूल एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रही थी छात्रा, डांस हूटिंग रोकने वाले भाई पर चाकू से हमला, आरोपी को दुर्ग पुलिस ने दबोचा
3 साल की बच्ची को मिला न्याय… दुष्कर्मी को आजीवन कारावास की सजा, चॉकलेट दिलाने के बहाने किया था दुष्कर्म..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?