CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kartik Aaryan पर मशहूर डायरेक्टर ने लगाए चोरी के आरोप, बोले- “आज कल के हिरो फ्रेंचाइजी चुराते हैं”

Kartik Aaryan पर मशहूर डायरेक्टर ने लगाए चोरी के आरोप, बोले- “आज कल के हिरो फ्रेंचाइजी चुराते हैं”

By Newsdesk Admin 17/03/2025
Share

17 मार्च 2025 :

कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी हालिया रिलीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म का पहला लुक जारी किया गया था। कार्तिक आर्यन की गिनती इस वक्त फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में होती है। ऐसे में उन पर फिल्म इंडस्ट्री के फेमस निर्देशक ने फिल्मों की फ्रेंचाइजी को चुराने का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला कैस शुरू हुआ।

फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन कलाकार और निर्देशकों के बीच विवाद की खबरें आती रहती है। हाल ही में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों पर आरोप लगे थे। इसी कड़ी में चंदू चैंपियन में नजर आए कार्तिक आर्यन पर एक फिल्म डायरेक्टर ने भरे अवॉर्ड शो में उन्हें फ्रेंचाइजी चुराने वाला बताया। इस निर्देशक के साथ अभिनेता का पुराना विवाद रहा है। जानकारी के लिए एक घटना हाल ही में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स की है।

रियल रॉयल्टी और फ्रैंचाइजी चोर’

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टेज पर कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने इस साल के आईफा अवॉर्ड्स को होस्ट किया था और उन पर चोरी का तंज कसने वाले फिल्म डायरेक्टर भी कोई और नहीं बल्कि करण जौहर (Karan Johar) ही थे।

शो को होस्ट करने के दौरान करण अपने मोनोलॉग में कहते हैं, ‘तुम हो नए स्टूडेंट मैं एवरग्रीन फैकल्टी, चलो तुमको रीयल रॉयल्टी से मिलाउं। खान और कपूर आज भी ओजी हैं। आज कल के हीरो देखो चुराते हैं इनकी फ्रैंचाइजी।

बता दें कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच फिलहाल काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। मगर एक वक्त था जब दोनों के बीच अनबन हो गई थी। कहा जाता है कि 2021 में दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी जब कार्तिक को करण की दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया गया था। इस फिल्म में कार्तिक के साथ जाह्नवी कपूर नजर आने वाली थीं। फिलहाल वो इस फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं इस पर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

कार्तिक आर्यन का वर्क फ्रंट

कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी में वो अभिनेत्री श्रीलीला के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है।

You Might Also Like

Recruitment 2025: सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, निकाली 7466 पदों पर भर्ती

सावन में चमत्कार! मुस्लिम परिवार की ज़मीन से निकला प्राचीन शिवलिंग, मंदिर के लिए दी 1 बिस्वा भूमि

चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्र को करैत सांप ने डंसा, दोनों की हालत नाजुक

एनकाउंटर: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

Nun Arrest Chhattisgarh : ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, संसद में विरोध, सरकार ने जताई बस्तर की बेटियों की सुरक्षा पर चिंता

Newsdesk Admin 17/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Rang Panchami 2025: बहुत ही खास है रंग पंचमी का त्योहार, जानिए कैसे हुई इस पर्व को मनाने की शुरुआत
Next Article सब्‍जी वाले को द‍िल दे बैठी दो बच्‍चों की मां, होली पर बुलाया घर… फ‍िर हुआ कुछ ऐसा की सब रह गए दंग

You Might Also Like

देश-दुनियारोजगार

Recruitment 2025: सरकारी टीचर बनने का सुनहरा मौका, निकाली 7466 पदों पर भर्ती

29/07/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्ड

सावन में चमत्कार! मुस्लिम परिवार की ज़मीन से निकला प्राचीन शिवलिंग, मंदिर के लिए दी 1 बिस्वा भूमि

29/07/2025
अजब-गजबघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्र को करैत सांप ने डंसा, दोनों की हालत नाजुक

29/07/2025
देश-दुनिया

एनकाउंटर: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

29/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?